{"_id":"628ccbf27eca9f217e427fda","slug":"one-died-and-12-injured-in-an-accident-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: जायरीनों से भरी बस और ट्रेलर में हुई भिड़ंत, एक बालिका की मौत, दो दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: जायरीनों से भरी बस और ट्रेलर में हुई भिड़ंत, एक बालिका की मौत, दो दर्जन घायल
Tue, 24 May 2022 05:43 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज़ एजेंसी, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 May 2022 05:43 PM IST
सार
बहराइच दरगाह मेला से लौट रही जायरीनों से भरी बस और ट्रेलर में आमने सामने हुई टक्कर में एक बालिका की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहात कोतवाली क्षेत्र के अयोध्या मार्ग स्थित परसापुर के पास बहराइच दरगाह मेला से लौट रही जायरीनों से भरी बस और ट्रेलर में आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बालिका की मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक जायरीन घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें निजी और जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बीती रात्रि में बहराइच दरगाह मेला से एक प्राइवेट बस जौनपुर जा रही थी जिसकी आमने सामने एक ट्रेलर से जबरदस्त भिड़ंत हो गई । जिस में सवार 60 वर्षीय शरीफ पुत्र रफीक लल्ला, निवासी जौनपुर, 32 वर्षीय राजितराम पुत्र राम केवल निवासी महबूबगंज गोसाईगंज अयोध्या, जान मोहम्मद की 15 वर्षीय बालिका मुन्नी निवासी तारापुर तकिया जोन पुर ,50 वर्षीय जान मोहम्मद पुत्र शाहजहां निवासी तारापुर तकिया जौनपुर 4 वर्षीय सिफ़ा पुत्री शहनाज निवासी तारापुर जौनपुर सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में एक बालिका की मौत हो गई। बाकी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राइवेट बस जौनपुर से बहराइच दरगाह मेला गई थी। लोग वहीं से दर्शन कर के वापस लौट रहे थे। बस में करीब 40 लोग से सवार थे। बाकी लोगों को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद बस फंस गई थीं जिसके कारण जेसीबी मंगवानी पड़ी। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की।
विज्ञापन