{"_id":"5f854e9a8ebc3e9bde7bd3d6","slug":"one-died-after-a-blast-in-a-boiler-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: प्लाईवुड फैक्टरी का बॉयलर फटा, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: प्लाईवुड फैक्टरी का बॉयलर फटा, एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर
Tue, 13 Oct 2020 12:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर जिले के पचपेड़वा थाना क्षेत्र के माधवनगर सेमरहना में स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री के बॉयलर में मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में दो मजदूर घायल हो गए।घायलों का नाम गंगाराम तथा हारून है। यह दोनों ग्राम सुरेवाला थाना तंबौर जनपद सीतापुर के रहने वाले हैं। प्लाईवुड फैक्ट्री को सीतापुर के ही कुछ लोग किराए पर लेकर चलाते हैं।
विज्ञापन
घायल गंगा राम और हारून को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान गंगाराम की मौत हो गई। हारून की हालत गंभीर बताई जा रही है। हारून को इलाज के लिए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा राजकुमार सरोज घटना की छानबीन में जुट गए हैं।
विज्ञापन