फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलमबाग में बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, तीन साथी दबोचे गए

Fri, 24 Jul 2020 04:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 24 Jul 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
one criminal injured and three arrested in encounter in alambagh
बरामद कार, मुठभेड़ में घायल लुटेरा विशाल शर्मा - फोटो : amar ujala

लखनऊ में आलमबाग के सीएनडब्ल्यू रोड पर गुरुवार रात 8 बजे पुलिस व लुटेरों में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक लुटेरे विशाल शर्मा को गोली लग गई। जबकि उसके तीन साथियों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, सभी एक कार से लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे जिस पर हाई कोर्ट लिखा था। पुलिस ने उनके पास से कार, पिस्तौल व तीन तमंचे बरामद किए हैं।


 

one criminal injured and three arrested in encounter in alambagh
- फोटो : amar ujala
एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक आलमबाग प्रदीप  सिंह व क्राइम ब्रांच के दरोगा अजय त्रिपाठी की टीम इलाके में विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी। रात करीब 8 बजे कार सवार बदमाश आते हुए दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह आलमबाग थाने के पीछे सीएनडब्ल्यू रोड से चारबाग की तरफ भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो फायरिंग करने लगे।
 
one criminal injured and three arrested in encounter in alambagh
- फोटो : amar ujala
पुलिस की जवाबी फायरिंग में हरियाणा के अंबाला के इमीनपुर निवासी विशाल शर्मा के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ सात मुकदमे हैं। वह मड़ियांव के आईआईएम रोड पर रहता है। वहीं उसके तीन साथियों को पुलिस ने दबोच लिया जिसमें लखीमपुर का पवन तिवारी, लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार खरगापुर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
one criminal injured and three arrested in encounter in alambagh
- फोटो : amar ujala
मुन्ना मिश्रा उर्फ अनुज प्रतापगढ़ के मुबारकपुर का और मोहित चौधरी हापुड़ के प्रहलादनगर गढ़ रोड का है। दोनों कठौता झील के पास रहते हैं। पुलिस के मुताबिक सभी बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।

 
विज्ञापन
one criminal injured and three arrested in encounter in alambagh
- फोटो : amar ujala
पुलिस टीम को दिया 25 हजार का इनाम 
पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया है। आलमबाग के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह, क्राइम ब्रांच के अजय प्रकाश त्रिपाठी, अशोक कुमार, अमित साहू, सुधीर अवस्थी, कांस्टेबल सरताज, आनंद मणि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed