लखनऊ में आलमबाग के सीएनडब्ल्यू रोड पर गुरुवार रात 8 बजे पुलिस व लुटेरों में मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक लुटेरे विशाल शर्मा को गोली लग गई। जबकि उसके तीन साथियों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, सभी एक कार से लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे जिस पर हाई कोर्ट लिखा था। पुलिस ने उनके पास से कार, पिस्तौल व तीन तमंचे बरामद किए हैं।
{"_id":"5f1abe3450bbcf753377a510","slug":"one-criminal-injured-and-three-arrested-in-encounter-in-alambagh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलमबाग में बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, तीन साथी दबोचे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आलमबाग में बदमाशों से मुठभेड़, एक घायल, तीन साथी दबोचे गए
Fri, 24 Jul 2020 04:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 24 Jul 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
बरामद कार, मुठभेड़ में घायल लुटेरा विशाल शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो : amar ujala
एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुताबिक, प्रभारी निरीक्षक आलमबाग प्रदीप सिंह व क्राइम ब्रांच के दरोगा अजय त्रिपाठी की टीम इलाके में विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी। रात करीब 8 बजे कार सवार बदमाश आते हुए दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह आलमबाग थाने के पीछे सीएनडब्ल्यू रोड से चारबाग की तरफ भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो फायरिंग करने लगे।
- फोटो : amar ujala
पुलिस की जवाबी फायरिंग में हरियाणा के अंबाला के इमीनपुर निवासी विशाल शर्मा के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ सात मुकदमे हैं। वह मड़ियांव के आईआईएम रोड पर रहता है। वहीं उसके तीन साथियों को पुलिस ने दबोच लिया जिसमें लखीमपुर का पवन तिवारी, लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार खरगापुर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
मुन्ना मिश्रा उर्फ अनुज प्रतापगढ़ के मुबारकपुर का और मोहित चौधरी हापुड़ के प्रहलादनगर गढ़ रोड का है। दोनों कठौता झील के पास रहते हैं। पुलिस के मुताबिक सभी बदमाश लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
पुलिस टीम को दिया 25 हजार का इनाम
पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया है। आलमबाग के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह, क्राइम ब्रांच के अजय प्रकाश त्रिपाठी, अशोक कुमार, अमित साहू, सुधीर अवस्थी, कांस्टेबल सरताज, आनंद मणि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम दिया है। आलमबाग के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह, क्राइम ब्रांच के अजय प्रकाश त्रिपाठी, अशोक कुमार, अमित साहू, सुधीर अवस्थी, कांस्टेबल सरताज, आनंद मणि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।