फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   one child died when a home falls down in Raebareli.

Raebareli News: बारिश के चलते भरभरा कर गिर गया मकान, मासूम की दर्दनाक मौत, तीन घायल

Fri, 16 Sep 2022 01:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Fri, 16 Sep 2022 01:17 PM IST
सार

बारिश प्रदेश के लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। रायबरेली में एक मकान ढहने से नीचे दबकर एक बच्चे की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
one child died when a home falls down in Raebareli.
हादसे में घायल हुई एक बच्ची। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र में मकान गिरने से एक मासूम की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। घटना से हड़कंप मच गया। डीएम ने पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के जोशियाना मुरैयापुर निवासी राजन परिवार के साथ पुराने मकान में रहते हैं। जिले में कल से रुक रुक कर बारिश हो रही है। क्षेत्र में सुबह एक मकान भरभरा कर गिर गया, जब पूरा परिवार नाश्ता कर रहा था।
विज्ञापन


मकान के मलबे में दबकर महिला मंजू, दस वर्षीय बेटा रजनीश, छह वर्षीय बेटी रजनी और ढाई वर्षीय बेटा रजनीश जख्मी हो गए। पड़ोसियों की मदद से सभी को मलबे से निकाल कर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने ढाई वर्षीय मासूम रजनीश को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में डीएम माला श्रीवास्तव ने दुख जताते हुए एसडीएम सदर शिखा संखवार को निर्देश दिया कि तुरंत मौके पर जाकर आर्थिक सहायता सहित पूरी मदद करें। एसडीएम सदर शिखा शंखवार और नायब तहसीलदार सहित क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जिला अस्पताल के डॉ. जेके लाल ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed