{"_id":"65f3fc619c0f423c85086b99","slug":"one-arrested-in-police-encounter-in-khairabad-thana-kshetra-in-sitapur-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में एनकाउंटर: 25 हजार के इनामी अंतरजनपदीय बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, गिरफ्तार किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में एनकाउंटर: 25 हजार के इनामी अंतरजनपदीय बदमाश की पुलिस से मुठभेड़, गिरफ्तार किया गया
Fri, 15 Mar 2024 01:14 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:14 PM IST
सार
सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में एक पुलिस की 25 हजार के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक 25 हजार के इनामी बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। यह अंतर्जनपदीय बदमाश लम्बे समय से फरार था। मूल रूप से बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी शातिर अपराधी विनोद पासी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया। इसके बाद बाग की ओर भागने लगा। इस पर स्वाट प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह और थाना खैराबाद पुलिस ने जवाबी फायर किया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई। वह मौके पर गिरा और पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर, 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 2 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, एक अदद चोरी का मोबाइल, एक अदद बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त शातिर व अभ्यस्त किस्म का अंतर्जनपदीय अपराधी है।
विज्ञापन
सीतापुर व लखनऊ में कर चुका है वारदातें
एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि इसके विरुद्ध पूर्व में जनपद सीतापुर व लखनऊ में भी लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी, हत्या का प्रयास और अवैध शस्त्र रखने जैसे गंभीर अपराधों में करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत है।