फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One animal smuggler arrested in Nawabganj Bahraich.

Bahraich: पशु तस्करों ने पुलिस जीप में पिकप से मारी टक्कर, पुलिस पर झोंका फायर, एक गिरफ्तार

Mon, 28 Aug 2023 06:04 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बहराइच) Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Aug 2023 06:04 PM IST
सार

पुलिस पर फायर झोंक कर भाग रहे पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। वो नेपाल का रहने वाला है जबकि उसका साथी फरार हो गया।

विज्ञापन
One animal smuggler arrested in Nawabganj Bahraich.
क्षतिग्रस्त पुलिस जीप व पकड़ा गया पशु तस्कर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच जिले में अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं इसका एक उदाहरण नवाबगंज थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जहां बेखौफ पशु तस्करों ने पीछा कर रही पुलिस की जीप में पिकप से टक्कर मार दी। यही नहीं पुलिसकर्मियों पर कट्टे से फायर झोंक दिया। हालांकि पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया लेकिन इस दौरान दूसरा तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पशु तस्कर नेपाल का रहने वाला है, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा से सटे नवाबगंज थाना क्षेत्र में पशु तस्कर पशुओं की तस्करी कर उन्हें सीमा पार करवाते हैं। रविवार की रात पिकप से तस्करी कर पशु ले जा रहे तस्करों को नवाबगंज पुलिस के गस्ती दल ने रोकने का प्रयास किया। जिससे तस्कर उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद का एक और विवादास्पद बयान, बोले- हिंदू धर्म केवल धोखा, ये दलितों-पिछड़ों को फंसाने का जाल है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 200 करोड़ रुपये से अधिक के भूखंडों को मोटे किराए पर दे रखा था अवैध कब्जेदारों ने, चल रहे थे स्कूल-होटल


नवाबगंज थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि रविवार की रात अब्दुल्ला गंजजंगल में गश्ती की जा रही थी। इसी दौरान पिकप में कुछ तस्कर पशु ले जाते देखा गया। जिन्हें पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो तस्करों ने पुलिस जीप में पिकप से टक्कर मार दी और भागने लगे। जिस पर पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया।

इस दौरान एक तस्कर ने पुलिस पर फायर झोंक दिया लेकिन पुलिस टीम तस्करों का पीछा करती रही। इस दौरान रास्ता खत्म होने पर तस्कर तालाब में कूद कर भागने लगे जिस पर पुलिसकर्मियों ने एक तस्कर को दबोच लिया। वहीं दूसरा तस्कर फरार हो गया। तस्कर की पहचान नेपाल के हिरमिनिया थाना क्षेत्र के भज्जीपुरवा निवासी मैफूज शेख के रुप में हुई है। पकड़े गए पशु तस्कर पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, दूसरे तस्कर की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed