फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   One and two year postgraduate courses will run simultaneously

Lucknow News: साथ-साथ चलेंगे एक और दो वर्षीय परास्नातक कोर्स

Sat, 28 Dec 2024 07:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 28 Dec 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
One and two year postgraduate courses will run simultaneously
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में एक वर्षीय और दो वर्षीय परास्नातक कोर्स एक साथ चलेंगे। विद्यार्थी अपनी रुचि के मुताबिक किसी भी कोर्स का चयन कर सकेंगे। लविवि में एक वर्षीय परास्नातक अध्यादेश को कार्यपरिषद के साथ ही राजभवन से अनुमोदन मिल चुका है।
विज्ञापन


लविवि में सत्र 2021-22 से नई शिक्षा नीति (एनईपी 2020) प्रभावी है। इसमें स्नातक की अवधि तीन वर्ष से बढ़ाकर चार वर्ष कर दी गई है। हालांकि विद्यार्थियों को मल्टीपल एंट्री व एग्जिट की सुविधा भी दी गई है। इससे वह तीन वर्ष में भी स्नातक की उपाधि ले सकेंगे। जबकि चार वर्ष में उन्हें यूजी विद रिसर्च की डिग्री दी जाएगी। लविवि में सत्र 2025-26 से एक वर्षीय परास्नातक कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। चार वर्षीय स्नातक कोर्स की पढ़ाई पूरी करने वाले विद्यार्थी इसमें दाखिला ले सकेंगे। इसके साथ ही वह सीधे पीएचडी में दाखिला लेने के लिए भी पात्र माने जाएंगे।
विज्ञापन



आठवें सेमेस्टर में लिखना होगा शोध पत्र
लविवि की डीन एकेडमिक प्रो. गीतांजलि मिश्रा के मुताबिक, चार वर्षीय स्नातक कोर्स में छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से शोध पत्र लेखन (डिजर्टेशन) करना होगा। यह उन्हें आठवें सेमेस्टर करना होगा। यह एक तरह की लघु थीसिस होगी जिसमें विद्यार्थी अपने मन पसंद विषय का चयन कर शोध कार्य करेंगे। इसमें शोध निर्देशक मार्गदर्शन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 जनवरी से होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
लविवि के शारीरिक शिक्षा विभाग ने छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां तय कर दी हैं। यहां बीपीएड पहले सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 और 16 जनवरी होंगी। वहीं तीसरे सेमेस्टर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 17 और 18 जनवरी को कराई जाएंगी। विभागाध्यक्ष प्रो. रूपेश कुमार ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को विवि के शिवाजी ग्राउंड में सुबह 10 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed