{"_id":"6a52abfcf095b696750b7373","slug":"one-accused-arrested-in-the-case-of-a-chaat-vendors-suicide-lucknow-news-c-13-lko1096-1823101-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चाट विक्रेता की आत्महत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चाट विक्रेता की आत्महत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। नाका के फतेहगंज गल्ला मंडी निवासी चाट विक्रेता अजय गुप्ता की आत्महत्या के मामले में नामजद आरोपी शैवी उर्फ ऋषभ को गिरफ्तार किया गया है। वह अमीनाबाद खटीकाना का रहने वाला है।
इंस्पेक्टर विवेक चौधरी ने बताया कि मंगलवार को अजय ने घर में फंदे लगा लिया था। उनकी पत्नी अनीता ने शैवी सोनकर उर्फ ऋषभ, अमित सोनकर और मंजीत व तीन अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि आरोपी अजय से दुकान लगाने के एवज में रोज 500 रुपये वसूलते थे और न देने पर पीटते थे। अजय ने आरोपियों से ब्याज पर रुपये भी उधार लिए थे। आरोपी रोज 100 से 200 रुपये ब्याज वसूलते थे। इन्हीं वजहों से परेशान होकर अजय ने आत्महत्या की थी। घटना से नाराज परिजनों ने बुधवार को तीन घंटे तक अमीनाबाद चौराहे पर प्रदर्शन किया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ऋषभ को शनिवार को बिरहाना चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।