Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Once the SP government is formed, the Ayodhya land scam will be investigated says Akhilesh Yadav.

यूपी: अखिलेश यादव बोले- राममंदिर में पारदर्शी व्यवस्था देकर श्रद्धालुओं का भरोसा बहाल करेंगे

Tue, 10 Nov 2026 07:48 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 10 Nov 2026 07:48 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 12 दिसंबर को अपने अयोध्या दौरे के पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2027 में सरकार बनी तो अयोध्या में जमीन घोटालों की जांच कराएंगे।

विज्ञापन
Once the SP government is formed, the Ayodhya land scam will be investigated says Akhilesh Yadav.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम अयोध्या को बाहरी ठेकेदारों से मुक्त कराएंगे और जमीन घोटालों पर की जांच कराएंगे। बाहरी लोगों ने ही अयोध्या को लूटा है। सर्किल रेट के घोटाले से जुड़े भाजपा के नेता व भ्रष्ट अधिकारी कोई भी बच नहीं पाएगा। अयोध्या की लूट से भरे उनके खजाने खंगाले जाएंगे।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष 12 दिसंबर को अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। उन्होंने जारी बयान में कहा कि अयोध्या नगरी के मान-सम्मान की पुनर्स्थापना के लिए हम वचनबद्ध हैं। राम-मंदिर की चोरी से आहत होकर जिस प्रकार अयोध्या आने वाले आस्थावान और श्रद्धालु दिन-प्रतिदिन कम होते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर यहां की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ा है, हम उसे सुधारेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - VIDEO : भैया दूज पर बहनों के घर जा रहे ग्रामीणों के सामने अचानक सड़क पर आया बाघ, मची अफरातफरी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छठ पूजा: सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश निरस्त


उन्होंने कहा कि अयोध्या के मंदिर को पारदर्शी व्यवस्था देकर विश्वास की भी पुनर्स्थापना करेंगे। वर्ल्ड-क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर देकर हम अयोध्या को सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी बनाएंगे। हम एक ऐसी अयोध्या बनाएंगे, जहां कोई भी अहंकारी, तेल बटोरती किसी गरीब स्त्री या बच्चे-बच्ची को बेंत मारकर बेइज्जत और उत्पीड़ित नहीं करेगा। हम सरकार में आकर राशन में तेल-घी भी देकर शरीर की पौष्टिक आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि हम अयोध्या में परंपरागत नौकायन को बढ़ावा देंगे, जिससे परंपरागत नाविकों को उसका लाभ मिले और भगवान राम और निषादराज का प्रगाढ़ संबंध फिर से स्थापित हो सके। भाजपा इस संबंध को तोड़ना चाह रही है, क्योंकि भाजपा का प्रभुत्ववाद कभी नहीं चाहता है कि प्रभु राम और पीडीए समाज के गले मिलने का कोई भी दृश्य किसी को याद रहे।

Trending Videos

धर्म-विरोधी लोगों को वैधानिक रूप से निरुद्ध किया जाएगा

अखिलेश यादव ने कहा कि कहा कि हम ऐसी व्यवस्था भी बनाएंगे कि कोई भी दुष्मुखी व्यक्ति भगवान राम या कृष्ण ही नहीं, बल्कि किसी भी धर्म के आराध्यों और महापुरुषों का अपमान न कर सके या अपमान करके स्वतंत्र न घूम सके। ऐसे धर्म-विरोधी लोगों को वैधानिक रूप से निरुद्ध किया जाएगा। दुर्वचन कहने वाले ऐसे अधर्मी लोगों को प्रश्रय देने वाले भी पाप के भागीदार होते हैं। उनको भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के षड्यंत्र में संलिप्त होने के कारण यथोचित दंड दिया जाएगा।

फर्जी आंकड़ों से प्रदूषण की तकलीफ ढंकना चाहती है सरकार
अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में बैठी भ्रष्ट भाजपा सरकार फर्जी आंकड़ों की चादर से प्रदूषण की असहनीय तकलीफ को ढकना चाहती है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। वो जनता के लिए कोई काम नहीं कर रही है। सरकारी बजट में लूट कर अपनी तिजोरियां भर रही हैं। उत्तर प्रदेश में बजट की भारी लूट चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed