फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   on the occasion of MahaShivratri, traffic will change in city

महाशिवरात्रि पर कल बदली रहेगी शहर की यातायात व्यवस्था

Sun, 03 Mar 2019 01:18 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: sahaj sahaj Updated Sun, 03 Mar 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
on the occasion of MahaShivratri, traffic will change in city
shivratri
महाशिवरात्रि पर मनकामेश्वर मंदिर और बुद्धेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते सोमवार को शहर की यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात रविशंकर निम ने बताया कि सुबह से ही विभिन्न मार्गों पर यातायात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।  
विज्ञापन


इधर से न जाएं
डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहा से सामान्य यातायात मनकामेश्वर मंदिर बंधा रोड होते हुए हनुमान सेतु मंदिर तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा।
मनकामेश्वर मंदिर ढाल तिराहे से किसी प्रकार का यातायात मनकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं जा सकेगा।
मनकामेश्वर मंदिर नदवा बंधा ढाल तिराहा से मनकामेश्वर मंदिर की ओर यातायात बंद रहेगा।
बुद्धेश्वर चौराहा से सामान्य यातायात बुद्धेश्वर मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा।


इधर से जाएं
डालीगंज इक्का तांगा स्टैंड चौराहे से आईटी चौराहा या डालीगंज पुल होकर जा सकेंगे।
मनकामेश्वर मंदिर नदवा बंधा ढाल तिराहे से हनुमान सेतु या बंधा रोड होकर जा सकेंगे।
बुद्धेश्वर चौराहा से सामान्य यातायात सर्विस रोड या ओवरब्रिज के ऊपर से जा सकेगा।

एंबुलेंस को छूट
 सामान्य यातायात के लिए प्रदान डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त किसी व्यक्ति की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूल वाहन, शव वाहन आदि को यातायात पुलिस या स्थानीय पुलिस द्वारा अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 0522 2483800, 1073, 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed