यूपी में एक अक्तूबर से ऑनलाइन बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर एक अक्तूबर से नए ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) ऑनलाइन बनेंगे। लखनऊ को छोड़कर अन्य 74 जिलों में ऑनलाइन आवेदन के साथ-साथ मैनुअल आवेदन का भी विकल्प खुला रखा गया है।
यानी जो आवेदक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते, वे संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में जाकर मैनुअल आवेदन कर पाएंगे।
इस सिलसिले में संभागीय परिवहन अधिकारियों को तैयारी करने के आदेश दिए गए हैं। लखनऊ में लर्निंग डीएल बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
इन जिलों के अफसरों को भेजा गया परिवहन सर्कुलर
परिवहन आयुक्त के. रवींद्र नायक की तरफ से 16 सितंबर को उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, रायबरेली, फतेहपुर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बांदा, इटावा, मैनपुरी, फीरोजाबाद, बदायूं, एटा, शाहजहांपुर, रामपुर आदि जिलों के परिवहन अफसरों को सर्कुलर भेजकर कहा है कि वे एनआईसी से तालमेल करके ऑनलाइन लर्निंग व परमानेंट डीएल बनाने की प्रक्रिया शुरू कराएं।
आयुक्त के मुताबिक ऑनलाइन सिस्टम शुरू होने से आरटीओ में आवेदकों की भीड़ कम हो सकेगी।
ये पहले से ऑनलाइन
लखनऊ, फैजाबाद, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, कानपुर, झांसी, अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली एवं नोएडा।