फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   on edied in an accident in bkt in lucknow.

बेकाबू कार ने एक ही परिवार के छह लोगों को कुचला, सात साल के मासूम की मौत

Fri, 16 Feb 2018 12:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Feb 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
on edied in an accident in bkt in lucknow.
इसी कार से हुआ हादसा। - फोटो : amar ujala

सीतापुर रोड पर रामपुर बेहटा तिराहे के पास बृहस्पतिवार रात सड़क पार कर रहे एक ही परिवार के छह लोगों को बेकाबू कार ने कुचल दिया। हादसे में सात वर्षीय अमन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि मूलरूप से लखीमपुर के मैलानी के गांव भीखमपुर निवासी निर्मल कुमार, पत्नी जयश्री, बेटी मोनिका, अमन व डेढ़ वर्षीय मासूम बेबी संग बीकेटी के मदारीपुरा स्थित भट्ठे पर रहकर मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पहले वह परिवार संग गांव गए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात वह पत्नी, बच्चों व सोहनलाल संग बस से बीकेटी आ रहे थे। रामपुर बेहड़ा तिराहे के पास बस से उतरकर भट्ठे पर जाने के लिए सड़क पार करते वक्त बेकाबू कार ने पूरे परिवार को कुचल दिया। हादसे में अमन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि निर्मल, उसकी पत्नी जयश्री, पुत्री मोनिका, मासूम बेबी व सोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को साढ़ामऊ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को ट्रॉमा रेफर कर दिया, जहां दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने हादसे के बाद कार को कब्जे में लेकर मालिक मनोज सिंह को हिरासत में ले लिया। जबकि चालक रिंकू भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed