{"_id":"5c1d25d2bdec22569f2670d1","slug":"ompraksh-rajbhar-suggestion-on-hanuman-issue-to-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी नेताओं को राजभर की नसीहत- वानर कहने भर से हुआ रावण का नाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी नेताओं को राजभर की नसीहत- वानर कहने भर से हुआ रावण का नाश
Sat, 22 Dec 2018 03:16 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 22 Dec 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान हनुमान की जाति को लेकर छिड़ी सियासी बयानबाजी की जंग में शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर भी कूद पड़े। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रभु हनुमान की जाति के बंधन में बांधने का प्रयास करने वाले नेताओं को इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि रावण ने हनुमान जी को सिर्फ वानर कह कर उनका उपहास किया था और उसका नाश हो गया था।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा के एमएलएसी बुक्कल नवाब द्वारा हनुमान को मुसलमान और मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी द्वारा जाट बताने पर कहा कि वर्षों तक सपा का झंडा ढोने वाले बुक्कल नवाब व चौधरी को रावण की स्थिति की भी जानकारी कर लेनी चाहिए। रावण ने भरी सभा में हनुमान को सिर्फ वानर कहा था और हनुमान जी ने उनका सर्वनाश कर दिया था। अगर ये नेता ऐसे ही बयानबाजी करते रहे उनका भी समूल नष्ट होने से कोई नहीं रोक सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि जाति, धर्म, मंदिर, मस्जिद के नाम पर लोगों को बांट कर वोट लेने वाले अब भगवान को भी जाति में बांट रहे हैं जिसका परिणाम उनको भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार और उसके मंत्रियों को लोगों के शिक्षा, रोजगार, स्कूलों की स्थिति सुधारने जैसे बुनियादी कार्यों पर ध्यान देना चाहिए, न कि भगवान को जाति में बांटने की राजनीति पर।
विज्ञापन