{"_id":"5cb42e34bdec22144855ac31","slug":"omprakash-rajbhar-s-party-to-fight-lok-sabha-elections-2019","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओम प्रकाश राजभर का एलान यूपी की 25 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, भाजपा को दिया शाम तक का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम प्रकाश राजभर का एलान यूपी की 25 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, भाजपा को दिया शाम तक का समय
Mon, 15 Apr 2019 12:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि उनकी पार्टी पूर्वांचल की 25 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
पार्टी महासचिव अरुण राजभर ने कहा कि प्रत्याशियों के नाम की घोषणा सोमवार शाम तक कर दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि अगर प्रत्याशियों के चयन तक भाजपा नेतृत्व हमारी बात मान ले तो समझौता हो सकता है।
विज्ञापन
दरअसल, शनिवार देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा के साथ सीट के मुद्दे पर उनकी बात हुई थी। राजभर को भाजपा ने अपने सिंबल पर लड़ने की पेशकश की, जिसे राजभर ने ठुकरा दिया। अब उन्होंने पूर्वांचल की 25 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का एलान किया है।
विज्ञापन
राजभर ने बताया, शनिवार रात 12 बजे सीएम ने उन्हें अपने आवास पर बातचीत के लिए बुलाया था। करीब घंटे भर बातचीत हुई। सीएम ने हमें भाजपा के चुनाव चिह्न पर एक सीट पर लड़ने का प्रस्ताव दिया। लेकिन हमने उनसे साफ कह दिया कि लड़ेंगे तो अपनी पार्टी के सिंबल पर। राजभर ने कहा कि बातचीत बेनतीजा होने के बाद वे अपने आवास पर चले आए और सुभासपा के अन्य पदाधिकारियों से चर्चा की।
Trending Videos
मुख्यमंत्री के स्टॉफ ने नहीं रिसीव किया इस्तीफा
बताते हैं कि शनिवार रात तीन बजे राजभर फिर सीएम आवास पर गए और उन्होंने वहां मौजूद स्टाफ से उनके इस्तीफा रिसीव करने के लिए कहा, लेकिन स्टाफ ने पत्र लेने से इन्कार कर दिया। रविवार सुबह राजभर ने सीएम आवास पर फोन करके इस्तीफा देने के लिए सीएम से समय मांगा, पर शाम तक मुलाकात नहीं हो सकी थी। राजभर ने अमर उजाला को बताया था कि सोमवार को बलिया में उनकी पार्टी की रैली है, जहां वे 25 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने की घोषणा करेंगे।