फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Om Prakash Rajbhar said, I and Dara Singh will become ministers

बोले ओम प्रकाश राजभर: दिल थाम कर बैठें, मैं और दारा सिंह बनेंगे मंत्री, एनडीए के मालिक सिर्फ शाह और मोदी

Sun, 10 Sep 2023 07:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 10 Sep 2023 07:54 PM IST
सार

घोसी उपचुनाव की हार के बाद ओम प्रकाश राजभर ने एक चर्चित बयान दिया है। यह बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Om Prakash Rajbhar said, I and Dara Singh will become ministers
दारा सिंह चौहान के साथ ओमप्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 घोसी विधानसभा उप चुनाव में एनडीए में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को भले ही करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा हो, लेकिन उनकों मंत्री बनाए जाने को लेकर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें राजभर दमदारी से यह कह रहे हैं, लोग दिल थाम कर बैठें, चुनाव हारने के बाद भी दारा और मैं मंत्री जरूर बनेंगे।

विज्ञापन


दरअसल घोसी उप चुनाव परिणाम के बाद राजभर और दारा सिंह चौहान को मंत्री बनाए जाने को लेकर फिर चर्चाएं तेज हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर ओमप्रकाश राजभर सवाल पूछने वाले मीडिया कर्मी से कह रहे हैं कि जो लोग ऐसा सोच रहे हैं कि अब हम दोनों मंत्री नहीं बनेंगे तो उनसे कहिए कि हम लोग एनडीए के हिस्सा हैं और एनडीए के मालिक प्रधानमंत्री, अमित शाह और जेपी नड्डा हैं, कोई और मालिक नहीं है।
विज्ञापन


वीडियो में राजभर यह कहते हुए दिख रहे हैं कि जो लोग हमें और दारा सिंह को मंत्री बनाए जाने को लेकर परेशान हैं, कहीं उन लोगों का कलेजा न फट जाए और हार्ट अटैक न हो जाए। उन लोगों को धैर्य से दिल थामकर बैठना चाहिए। उन्होंने कहना है कि हम लोग 100 प्रतिशत मंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दारा को राजभर जाति का मिला सबसे अधिक वोट

घोसी उप चुनाव में दारा सिंह को राजभर समेत अन्य पिछड़ी जातियों का कम वोट मिलने के आरोपों को खारिज करते हुए सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि यह कहना गलत है। एक निजी सर्वे एजेंसी के सर्वे की रिपोर्ट के हवाले से राजभर कहते हैं कि उनकी बिरादरी का 83 से 90 प्रतिशत वोट दारा सिंह को मिले हैं । चौहान को सबसे कम वोट ब्राम्हण और क्षत्रियों का मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed