{"_id":"5c4f1703bdec2253970c3d42","slug":"om-prakash-rajbhar-and-jai-kumar-jaiki-will-skip-cabinet-meeting-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में होने वाली कैबिनेट बैठक से राजभर ने किया किनारा, अपना दल के मंत्री भी नहीं होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में होने वाली कैबिनेट बैठक से राजभर ने किया किनारा, अपना दल के मंत्री भी नहीं होंगे शामिल
Mon, 28 Jan 2019 08:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Jan 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रयागराज में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर व अपना दल से जुड़े राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी शामिल नहीं होंगे। कहा जा रहा है कि कुंभ में कल होने वाली बैठक में सरकार राम मंदिर से जुड़ा कोई एलान कर सकती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि राजभर पहले ही प्रदेश सरकार पर हमलावर रहे हैं और अपने बयानों से योगी सरकार को असहज करते रहे हैं। वहीं अपना दल के भी भाजपा से नाराजगी की बात किसी से छुपी हुई नहीं है। अपना दल ने राज्य व केंद्र सरकार की ओर से होने वाले किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर ने सरकार को सामाजिक न्याय की रिपोर्ट लागू करने के लिए सौ दिन का समय दिया है। ऐसा न होने पर उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है। वहीं, उनके सपा-बसपा गठबंधन में भी शामिल होने पर अटकले लगती रही हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों राजभर ने कहा था कि सरकार ने कुंभ पर भारी भरकम खर्च किया है। इतना खर्च करने की क्या जरूरत थी? उन्होंने भाजपा पर ये कहकर भी निशाना साधा था कि राम मंदिर मुद्दा वास्तविक मुद्दों से जनता का ध्यान बंटाने के लिए उठाया जा रहा है जबकि सरकार को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए काम करना चाहिए।