{"_id":"5b3cbab24f1c1b00278b46d4","slug":"om-prakash-rajbhaar-challenged-bjp-to-remove-him-from-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभर ने दी भाजपा को चुनौती, हिम्मत है तो मंत्रिमंडल से निकालकर दिखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभर ने दी भाजपा को चुनौती, हिम्मत है तो मंत्रिमंडल से निकालकर दिखाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 04 Jul 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते ओम प्रकाश राजभर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को बीजेपी सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। लखनऊ स्थित कैपिटल सिनेमा में प्रदेश कार्यसमिति और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजभर ने अति पिछड़ों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण में अलग हिस्सेदारी की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि छह महीने में सरकार ने इस पर कोई फैसला नहीं लिया तो गठबंधन पर विचार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
राजभर पिछड़ी जातियों को मिले 27 प्रतिशत आरक्षण में अति पिछड़ों को अलग से हिस्सा देने की मांग कर रहे हैं। बीजेपी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि हम गठबंधन में भले ही हैं, लेकिन हमें हमारे अधिकार नहीं दिए जा रहे।
विज्ञापन
प्रदेश कार्यालय के लिए स्थान मांग रहे हैं, लेकिन नहीं दिया जा रहा। जब हम अधिकारों की बात करते हैं तो धमकी दी जाती है कि कैबिनेट से निकाल देंगे। बीजेपी नेतृत्व को चुनौती देते हुए राजभर बोले 'हिम्मत है तो मंत्रीमंडल से निकालकर दिखाएं।'
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मेरे भतीजे और पार्टी के एक अन्य प्रत्याशी को हराने का काम किया था, फिर भी हमने गठबंधन धर्म निभाया।
गौरतलब है कि ओमप्रकाश राजभर कई बार गठबंधन के खिलाफ बयानबाजी करके बीजेपी सरकार को असहज स्थिति में पहुंचा चुके हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय उन्हें इशारों-इशारों हिदायत भी दे चुके हैं, लेकिन राजभर बीजेपी के खिलाफ बयानबाजी का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।