फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Om Mathur addresses BJP workers.

मोदी के भरोसे मत बैठो, जाओ और मेहनत करो

Sat, 08 Aug 2015 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Aug 2015 01:00 PM IST
विज्ञापन
Om Mathur addresses BJP workers.

भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री होने का मतलब पार्टी के लिए ‘पेवर रोड’ (चिकनी और बढ़िया सड़क) होना नहीं है। इसीलिए मेरा सभी से आग्रह रहता है कि अपने स्तर से भी मेहनत करो। लोगों तक जाओ। चुनाव के मद्देनजर बारीक से बारीक मुद्दों को समझो।

विज्ञापन


माथुर शुक्रवार को यहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव और महासंपर्क अभियान के कामकाज की समीक्षा के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि देर से ही सही मुलायम सिंह यादव ने स्वीकार कर लिया कि वे सीबीआई के डर से दस साल केंद्र की कांग्रेस सरकार को समर्थन देते रहे।
विज्ञापन


पत्रकारों के सवाल पर माथुर ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में काफी आशान्वित है। प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। लोग यूपी में भी सुशासन देने वाली सरकार चाहते हैं। स्वाभाविक रूप से उनकी पसंद भाजपा ही होगी। पार्टी इसी को ध्यान में रखकर चुनाव की तैयारियां कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र ने नहीं, कोर्ट ने कराई सीबीआई जांच

Om Mathur addresses BJP workers.

एक सवाल पर माथुर ने कहा कि मुलायम का यह कहना पूरी तरह निराधार है कि केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस की राह पर सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है।

अगर यादव सिंह प्रकरण के मद्देनजर मुलायम ऐसा कह रहे हैं तो उन्हें समझना चाहिए कि सीबीआई जांच का आदेश केंद्र सरकार ने नहीं बल्कि न्यायालय ने दिया है।

पर, इस बहाने मुलायम ने यह जरूर स्वीकार कर लिया कि उन्होंने कांग्रेस सरकार को 10 साल तक समर्थन सीबीआई जांच के भय से ही दिया।

माथुर ने यह सवाल भी उठाया कि कोई सरकार भ्रष्टाचार के किसी आरोपी को बचाने के लिए न्यायालय में लाखों रुपये खर्च करके वकील खड़ा करे तो हर किसी को आशंका होना स्वाभाविक है।

इस सवाल पर कि मध्य प्रदेश सहित भाजपा की भी कई सरकारों पर भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं। माथुर ने कहा कि जहां ऐसे मामले सामने आए वहां केंद्र सरकार ने तुरंत सीबीआई जांच करा दी।

वरुण ने पूछकर ही बांटे किसानों को चेक

Om Mathur addresses BJP workers.

कुछ सांसदों के अपनी राह चलने के सवाल पर माथुर ने कहा कि पार्टी के सभी सांसद व विधायक पूरी तरह पार्टी के साथ हैं। जहां तक वरुण गांधी के किसानों को चेक देने जाने का मामला है तो उन्होंने हमसे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी को बताकर ऐसा किया था। वरुण हों या आदित्यनाथ या कोई और, सभी पार्टी के साथ हैं।

साध्वी प्राची भाजपा में नहीं : माथुर ने कहा कि साध्वी प्राची का भाजपा से अब कोई रिश्ता नहीं है। यह बात दीगर है कि उन्होंने 2012 का विधानसभा चुनाव पार्टी से लड़ा था।

हर जिले में वकीलों की टीम : माथुर ने बताया कि पंचायत चुनाव में गड़बड़ियां रोकने के लिए पार्टी ने सभी स्तर पर काफी तैयारियां की हैं। हर जिले में 15-20 वकीलों की टीम बनाई जा रही हैं। ये टीमें कानूनी स्तर पर लड़ाई लड़ेंगी। इसी के साथ पार्टी ने 10 अगस्त को दिल्ली में सांसदों की बैठक बुलाई है। उसमें पंचायत चुनाव सहित सभी समसामायिक मुद्दों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed