फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   old women died when roof of house collapse in barabanki

बाराबंकी: आंगन में छत की दीवार गिरने से वृद्धा की मौत, ऐसे हादसों में अब तक चार की मौत

Wed, 25 Sep 2019 11:34 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 25 Sep 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
old women died when roof of house collapse in barabanki
मकान की छत ढही - फोटो : amar ujala

बारिश से हुई सीलन के चलते आंगन में छत की दीवार गिरने से उसकी चपेट में आकर एक वृद्धा की मौत हो गई। जिले में दीवार गिरने से अब तक तीन बच्चों समेत चार लोगों की जान जा चुकी है। वृद्धा की मौत के मामले की जानकारी पर तहसील प्रशासन की टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसा मंगलवार रात का है। कोठी थाना क्षेत्र के भुनाई रुद्र गांव निवासिनी कमला देवी (60) पत्नी सुखदेव घर में खाना बना रही थी। इसी दौरान घर के पिछले कमरे में कुछ सामान लेने गई कि अचानक जर्जर मकान के आंगन में छत की दीवार भरभरा कर गिर गई। उसके नीचे आ जाने से कमला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने आननफानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के चलते कच्चे घर में सीलन हो गयी थी जिसके चलते दीवार गिरने से यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मृतका के परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम लखनऊ पुलिस द्वारा कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed