फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Old woman dies of fever, 22 admitted

Lucknow News: बुखार से वृद्धा की मौत, 22 भर्ती

Tue, 10 Dec 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 10 Dec 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Old woman dies of fever, 22 admitted
रायबरेली। जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित वृद्धा की सोमवार तड़के मौत हो गई। बुखार और डायरिया के 22 मरीजों को भर्ती कराया गया है। ओपीडी में भी सुबह से ही भीड़ रही। ओपीडी में 2100 से अधिक मरीज चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे। एक्सरे कक्ष में सबसे ज्यादा भीड़ रही। दिनभर में 210 लोगों का एक्सरे किया गया। दवा काउंटर व प्रयोगशाला में अपराह्न दो बजे के बाद भी भीड़ रही।
विज्ञापन


गत रविवार को सरेनी ब्लॉक के पूरे सुखई गांव निवासी रूपरानी (65) पत्नी शिवदुलारे को बुखार के कारण हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह मरीज की मौत हो गई। सोमवार को बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद राखी (33), सावित्री (44), राम कुमार (42), राहुल (21), अंश (3), सुलेखा (4) समेत 22 मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ओपीडी में सुबह से ही परचा बनवाने के लिए भीड़ रही। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों ने नंबर आने के लिए घंटों इंतजार कर किया। एक्सरे जांच कराने के लिए सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ रही। मेडिसिन और ह्दय रोग विभाग में सबसे अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में इलाज और जांच के लिए पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed