{"_id":"618adbc0bd9931764b0d5d09","slug":"old-woman-defend-with-criminals-hand-break-lucknow-news-lko60372135","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाश से भिड़ी बुजुर्ग महिला, हाथ टूटा, पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाश से भिड़ी बुजुर्ग महिला, हाथ टूटा, पुलिस ने नहीं लिखी एफआईआर
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव के भरतनगर मोहल्ले में शनिवार को बुजुर्ग कल्पना की सोने की चेन बाइक सवार बदमाशों ने लूटने की कोशिश की। जिसका महिला ने विरोध किया और उनसे भिड़ गईं। बदमाशों ने कल्पना को धक्का देकर गिरा दिया और चेन लूट ली। इस भिड़ंत में उनका दाहिना हाथ टूट गया। वहीं चोटिल महिला को तीन दिन तक मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस टरकाती रही। मंगलवार शाम सोशल मीडिया पर मेसेज वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई। जांच में लूट का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के हाथ लग गया लेकिन देर रात तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।
भरतनगर में रहने वाले सौरभ पांडेय वकील हैं। उनकी मां कल्पना गत शनिवार को मोहल्ले में रहने वाली अपनी बहन के घर जा रही थीं। कल्पना के मुताबिक, इस बीच घर के पास स्थित एक स्कूल के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन लूटने का प्रयास किया। उन्होंने बदमाशों का हाथ पकड़ लिया और उनसे भिड़ गईं। खुद को फंसता देख बदमाशों ने कल्पना को धक्का देकर गिरा दिया जिससे वे सड़क पर गिर गईं और उनका दाहिना हाथ टूट गया। शोर सुनकर दौड़े पड़ोसियों ने घर वालों को जानकारी दी और अस्पताल ले गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। वहां से पुलिस को बदमाशों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद मिली। पुलिस ने फुटेज भी हासिल कर लिया। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि केशवनगर चौकी प्रभारी ब्रजेश तिवारी को तहरीर दी थी। लेकिन तीन दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। चौकी प्रभारी लगातार टालमटोल करते रहे। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।