फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Old syllabus is teaching in government school

परिषदीय विद्यालयों में नई कक्षा में बच्चे कर रहे पुराने पाठ की पढ़ाई

Sat, 18 Sep 2021 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Old syllabus is teaching in government school
परिषदीय विद्यालयों में अभी पुरानी कक्षा का कोर्स पढ़ाया जा रहा है। (माई सिटी रिपोर्टर) - फोटो : ??? ?????
राजधानी के परिषदीय विद्यालय तो 24 अगस्त से खुल गए, पर एक से आठ तक के बच्चों को अभी पूर्व कक्षा का ही पाठ पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

यही नहीं, शिक्षकों को इस बात की भी जानकारी नहीं है कि पुराने सत्र की पढ़ाई कितने दिनों तक करानी है और नए सत्र की पढ़ाई कब शुरू होगी। यह हाल तब है जब पिछले साल पढ़ाई पूरी तरह चौपट रही और ऑनलाइन पढ़ाई तो न के बराबर हुई।
इस संबंध में पूछने पर शिक्षकों ने बताया कि हर विषय की रेमेडियल कक्षाएं (उपाचारात्मक शिक्षा) चलाने के निर्देश हैं। सभी के मोबाइल पर नया टाइम टेबल भी आ गया है। विभाग ने जारी किया है या नहीं, इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी व गणित विषयों पर विभाग ने ज्यादा जोर देने के निर्देश दिए हैं। उन्हें दीक्षा एप पर दी गई गतिविधियों के अनुसार बच्चों को पिछली कक्षाओं के पाठ का अभ्यास कराए जाने का निर्देश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि वे बच्चों को क्या पढ़ाते हैं इसकी रिपोर्ट प्रेरणा मिशन एप पर अपलोड करनी होती है और रजिस्टर भी बनाना होता है। लेकिन इसमें अभी नए पाठ को शामिल नहीं किया गया है।
प्राथमिक कक्षा का टाइम टेबल
प्राथमिक विद्यालय कक्षा एक से पांच यदि एक पाली में चल रहे हैं तो 40 मिनट मानसिक व भावनात्मक विकास संबंधी की गतिविधियां होंगी। प्रेरणा पोर्टल पर इसकी गतिविधियां उपलब्ध हैं। वहीं 60 मिनट भाषा की रेमेडियल कक्षा व अभ्यास की गतिविधियां होंगी। वहीं, अगले 60 मिनट में कहानी सुनाना, साझा पठन, व्यक्तिगत पठन की गतिविधियां होंगी। दूसरे पाली में 60 मिनट गणित विषय से संबंधी रेमेडियल क्लास व अभ्यास की गतिविधियां होंगी। अगले 60 मिनट में पोस्टर, मैथ कार्ड व किट से अभ्यास गतिविधियां कराने का निर्देश है। इसके बाद 30 मिनट सह पाठ्यक्रम जैसे खेल, चित्रकला, नाटक, संगीत आदि की गतिविधियां कराए जाने का निर्देश है। यदि दो पालियों में है तो इन्हीं गतिविधियों की अवधि घटा कर 40 और 20 मिनट की कर दी गई हैं।
उच्च प्राथमिक कक्षा का टाइम टेबल
उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्षा छह से आठ यदि एक पाली में चल रहे हैं तो 40 मिनट हिंदी विषय की रेमेडियल कक्षा, मानसिक व भावनात्मक विकास की गतिविधियां की जाएंगी। इसके बाद 60 मिनट गणित की रेमेडियल व अभ्यास और अगले 60 मिनट विज्ञान की रेमेडियल व अभ्यास की गतिविधियां होंगी। मिड-डे मील के बाद अंग्रेजी की रेमेडियल व अभ्यास गतिविधियां, 40 मिनट कहानी सुनाना, साझा पठन, व्यक्तिगत पठन और अगले 40 मिनट सह पाठ्यक्रम जैसे खेल, चित्रकला, नाटक, संगीत की गतिविधियां होंगी। यदि दो पाली में कक्षाएं संचालित हैं तो इन्हीं गतिविधियों का समय घटाकर 30, 40 और 20 मिनट कर दिया गया है।

गत सत्र में 100 दिन की रेमेडियल कक्षाएं चलाने का निर्देश था, लेकिन कोरोना के चलते विद्यालय फिर से जल्द बंद हो गए। अब दोबारा खुले तो रिविजन ही कराया जा रहा है। विभाग से जैसे निर्देश आएंगे, इसकी जानकारी शिक्षकों को दे दी जाएगी।
- विजय प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed