फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   old students will get the scholarship till 30 September

पुराने छात्रों को 30 सितंबर तक मिलेगी छात्रवृत्ति लेकिन उसके लिए करना होगा यह काम

Sun, 09 Jun 2019 02:04 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 09 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
old students will get the scholarship till 30 September
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
छात्रवृत्ति एवं शुल्क भरपाई योजना में पिछले परीक्षा के अंक सही भरने पर रिन्यूवल कैटेगरी के तहत आने वाले छात्रों को 30 सितंबर तक भुगतान कर दिया जाएगा। इसके लिए यह जरूरी है कि वे ऑनलाइन आवेदन 20 अगस्त तक कर दें। शासन से मिले इन निर्देशों का पालन करने के लिए समाज कल्याण विभाग तैयारी में जुट गया है। शिक्षण संस्थानों से 20 जुलाई तक मास्टर डाटा अपडेट कर लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


शासन ने सभी पात्र छात्रों को समय से वजीफा और शुल्क भरपाई की राशि के भुगतान का निर्देश दिया है। इसके लिए मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने समयसारिणी जारी कर दी है। साथ ही, चेतावनी भी दी गई है कि भुगतान में देरी पर संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसलिए समाज कल्याण विभाग ने समय से भुगतान के लिए तय किया है कि रिन्यूवल (पाठ्यक्रम के दूसरे या उससे बाद के वर्षों के लिए आवेदन) के मामलों में सिर्फ विद्यार्थी के पिछली कक्षा के अंकों की जांच होगी। 
विज्ञापन


अगर ऑनलाइन आवेदन में भरे गए अंक जांच में अंक सही पाए गए तो फिर आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र समेत किसी अन्य फिल्टर को नहीं लगाया जाएगा। बशर्ते, छात्र का सत्र 2018-19 का ऑनलाइन आवेदन ‘ओके’ की श्रेणी में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा दशमोत्तर कक्षाओं के जो विद्यार्थी 20 अगस्त तक और पूर्व दशम कक्षाओं के 10 अगस्त तक आवेदन कर देंगे, उनके खातों में 30 सितंबर तक पैसे भेज दिए जाएंगे। दो अक्तूबर को जिलों में कार्यक्रम करके उन्हें छात्रवृत्ति वितरण का प्रमाणपत्र भी जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सौंपा जाएगा। जबकि 20 अगस्त के बाद आवेदन करने वाले छात्रों को जनवरी में भुगतान किया जाएगा। बता दें, छात्र एक जुलाई से आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए अंतिम तिथि 10 अक्तूबर रखी गई है।

कक्षा-9 व 10 की शिक्षा देने वाले नए संस्थानों से कहा गया है कि वो 15 जुलाई तक मास्टर डाटा में अपना नाम शामिल करा लें। इसी तरह से उसके ऊपर के नई मान्यता प्राप्त संस्थान 20 जुलाई तक मास्टर डाटा में अपना नाम शामिल करा सकते हैं। इसी तारीख तक ही कोई भी संस्थान नए पाठ्यक्रम या फीस में परिवर्तन भी छात्रवृत्ति की वेबसाइट पर अपलोड कर सकेंगे।

संदिग्ध डाटा को ठीक करने के लिए भी मिलेगा समय

जिन छात्रों का डाटा जांच में सही नहीं पाया जाएगा, उसकी जानकारी उन्हें 20 नवंबर से 30 नवंबर तक उनके लॉगइन पर प्रदर्शित होगी। संस्थानों के लॉगइन पर भी ये खामियां दिखाई पड़ेंगी। इनको ठीक करके छात्र 30 नवंबर तक अपना ऑनलाइन आवेदन दोबारा कर सकते हैं। समाज कल्याण विभाग का कहना है कि डाटा में खामी मिलने की जानकारी छात्र को एसएमएस से भी दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed