फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   old man died in the attack of bull in lucknow

लखनऊ में सांड के हमले से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Wed, 23 May 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 May 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
old man died in the attack of bull in lucknow
- फोटो : डेमो
नगर निगम कैटिल कैचिंग विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम लोगाें को भुगतना पड़ रहा है। लखनऊ में कुर्सी रोड स्थित टेढ़ी पुलिया सब्जी मंडी के पास मंगलवार की सुबह सांड के हमले में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


 इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। हादसे की जानकारी के बाद नगर निगम की टीम ने इलाके में अभियान चलाकर कई सांड भी पकड़े हैं। 
विज्ञापन


मृतक रामऔतार के बेटे निर्मल ने बताया कि कुर्सी रोड स्थित टेढ़ी पुलिया सब्जी मंडी से जानकीपुरम की ओर जाने वाले डिवाइडर रोड पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो सांड लड़ रह थे। इसी समय वहां पर उसके पिता 65 वर्षीय रामऔतार सामान लदी अपनी ठेलिया लेकर गुजर रहे थे कि आचनक सांड लड़ते हुए उनकी ठेलिया से भिड़ गए और सामान से लदी ठेलिया पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कान, नाक से निकला खून

old man died in the attack of bull in lucknow
राम अवतार (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

रामऔतार उसके नीचे दब गए। ठेलिया पलटने के साथ ही एक सांड भी ठेलिया कि ऊपर ही गिर पड़ा। इससे रामऔतार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। निर्मल ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ वह घर पर था। मंडी वालों ने उसके घर पर सूचना थी। उसका घर मंडी के पास ही दुर्गादेवी मंदिर के पास है।

निर्मल ने बताया सब्जी मंडी होने की वजह से वहां पर हमेशा सांड घूमते रहते हैं। निर्मल ने बताया कि हादसे में उसके पिता के सिर तो नहीं फटा मगर कान, नाक से खून निकला। पंचानाम करने के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। इस मामले में पुलिस में कोई कार्रवाई भी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed