अपार्टमेंट में खराब लिफ्ट ने ले ली बुजुर्ग की जान, मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी तहरीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सृष्टि अपार्टमेंट में खराब लिफ्ट ने बुजुर्ग की जान ले ली। परिजनों का आरोप है कि दोनों लिफ्ट न चलने से हृदयरोगी बुजुर्ग को 11वें तल से नीचे ले जाने में देरी हुई। इससे एंबुलेंस आने के बाद भी उन्हें समय से अस्पताल नहीं ले जाया जा सका और उनकी मौत हो गई।
एलडीए ने अब ठेकेदार कंपनी एशिया कंस्ट्रक्शन और लिफ्ट कंपनी ओटिस के खिलाफ एफआईआर कराने के लिए गुडंबा थाने में तहरीर दी है। फ्लैट संख्या 1104 निवासी बुजुर्ग एस अंसारी के बेटे इरफान अंसारी ने एलडीए अधिकारियों को बताया कि सोमवार रात पिता की तबीयत बिगड़ गई। उस वक्त दोनों लिफ्ट बंद थी।
इन्हें सही कराने के लिए लिफ्ट संचालन के प्रतिनिधि बृजेश त्रिवेदी को सूचना दी गई। बावजूद इसके सुबह तक लिफ्ट सही नहीं हुईं। जब एंबुलेंस बुलाई गई, तब भी लिफ्ट खराब थीं। अपार्टमेंट की आरडब्ल्यूए के सचिव विवेक शर्मा का आरोप है कि लिफ्ट बंद होने से 11वें तल से सीढ़ियों से बुजुर्ग को चादर में लपेटकर उतारना पड़ा। हालांकि, एलडीए के अधिशासी अभियंता केके बंसला ने बताया कि छोटी लिफ्ट चालू हो गई थी। इसी से बुजुर्ग को नीचे लाया गया। एंबुलेंस के भी खड़े रहने की बात गलत है। बुजुर्ग के नीचे पहुंचने के बाद एंबुलेंस अपार्टमेंट में मरीज को लेने पहुंची।
काफी देर करना पड़ा इंतजार
परिजन ने बताया कि बुजुर्ग तीन दिन पहले बाथरूम में फिसल गए थे। इससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई। उन्हें पहले से दिल की बीमारी भी थी। सोमवार शाम से उन्हें दर्द था। मंगलवार सुबह तकलीफ बढ़ने पर 10 बजे के करीब अस्पताल ले जाया जा रहा था। हालांकि, दोनों लिफ्ट सही न होने से काफी देर इंतजार करना पड़ा। इस कारण बुजुर्ग की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी गई तहरीर
मामले को लेकर एलडीए के अधिशासी अभियंता ने बताया कि अवर अभियंता संजय भाटी और सहायक अभियंता अजय गोयल की ओर से गुडंबा थाने में तहरीर दी गई है। इसमें ठेकेदार एशिया कंस्ट्रक्शन और लिफ्ट कंपनी ओटिस को आरोपी बनाया गया है। तहरीर में कहा गया कि लिफ्ट के संचालन की जिम्मेदारी ओटिस की है। वहीं, प्राधिकरण के हैंडओवर नहीं लेने तक सभी तरह की जिम्मेदारी एशिया कंस्ट्रक्शंस की है। दोनों ने अपने कर्तव्य में लापरवाही की है।
मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी गई तहरीर
मामले को लेकर एलडीए के अधिशासी अभियंता ने बताया कि अवर अभियंता संजय भाटी और सहायक अभियंता अजय गोयल की ओर से गुडंबा थाने में तहरीर दी गई है। इसमें ठेकेदार एशिया कंस्ट्रक्शन और लिफ्ट कंपनी ओटिस को आरोपी बनाया गया है। तहरीर में कहा गया कि लिफ्ट के संचालन कजिम्मेदारी ओटिस की है। वहीं, प्राधिकरण के हैंडओवर नहीं लेने तक सभी तरह की जिम्मेदारी एशिया कंस्ट्रक्शंस की है। दोनों ने अपने कर्तव्य में लापरवाही की है।