फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Officials from departments contributing to the Clean Air Survey felicitated.

Lucknow News: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में योगदान करने वाले विभागों के अफसर सम्मानित

Thu, 10 Sep 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Officials from departments contributing to the Clean Air Survey felicitated.
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में योगदान करने वाले विभागों के अफसर सम्मानित।
लखनऊ। स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में नगर निगम को देश में पहला स्थान मिलने की उपलब्धि पर बुधवार को पांच सितारा होटल में क्षमता संवर्धन एवं जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इस मौके पर शहर को पहला स्थान दिलाने में सहयोग करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इनमें मंडलायुक्त कार्यालय, जिला प्रशासन, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी और भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर निगम और संबंधित विभागों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ हवा हर नागरिक से जुड़ा विषय है और इसके लिए जनभागीदारी जरूरी है। वहीं, नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि पहला स्थान गौरव की बात है, पर इसे बनाए रखना बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने वायु गुणवत्ता सुधार को सभी संबंधित विभागों का सामूहिक प्रयास बताया। कार्यशाला में सेवानिवृत्त अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव ने प्रस्तुति के माध्यम से वायु गुणवत्ता सुधार के प्रभावी उपाय बताए। कार्यक्रम में वायु गुणवत्ता सुधार की सफल कार्यप्रणालियों का एक संकलन जारी हुआ। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने स्वच्छ वायु प्रयासों को जारी रखने और इस उपलब्धि को बनाए रखने की बात कही।
विज्ञापन

महापौर और भाजपा पार्षदों के बीच दिखी तकरार की तस्वीर, लगे आरोप
महापौर और पार्षदों के एक गुट से बीच दो साल से खींचतान चल रही है। यह संगठन तक जग जाहिर है। बुधवार को कार्यक्रम वार्डों की श्रेणी में देश में पहला स्थान पाने वाले पेपर मिल कॉलोनी वार्ड के भाजपा पार्षद राजेश सिंह गब्बर को बुलाया ही नहीं गया। इतना नहीं, भाजपा पार्षदों का वह गुट भी नहीं दिखाई दिया, जिससे महापौर की खींचतान है। पार्षद राजेश सिंह गब्बर ने कहा कि जब सभी विभाग के लोगों को सम्मानित करने के लिए बुलाया गया तो उन्हें भी बुलाया जाना चाहिए था, मगर नगर निगम ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी। मंगलवार को वार्ड में हुए पौधरोपण के कार्यक्रम की भी उन्हें जानकारी नहीं दी गई थी। इस बारे में महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि उनके साथ सहायक के तौर पर काम करने वाले श्रीप्रकाश ने गब्बर को फोन किया था। जानकारी न देने का आरोप गलत है। कार्यक्रम में सभी कार्यकारिणी सदस्यों को बुलाया गया था।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में योगदान करने वाले विभागों के अफसर सम्मानित।

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में योगदान करने वाले विभागों के अफसर सम्मानित।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed