{"_id":"531e8f300de3fa8a041c2c4d87733905","slug":"officers-worry-on-so-s-promotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन दारोगाओं का, परेशान अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमोशन दारोगाओं का, परेशान अफसर
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 28 Jul 2013 03:22 PM IST
विज्ञापन
सूबे के सभी थानों में इंस्पेक्टरों को इंचार्ज बनाने के आदेश ने जिले के कई अफसरों की पेशानी पर बल डाल दिए हैं।
विज्ञापन
महत्वपूर्ण और मलाईदार थानों में अपने करीबियों को तैनात कराने वाले अफसर अब इस जद्दोजहद में हैं कि कैसे अपनों को बचाएं? अपनों के मलाईदार पोस्टिंग से अफसरों का भी भला जुड़ा है।
इसलिए शासनादेश के बावजूद अभी तक जिलों के थानों में इंस्पेक्टरों की तैनाती नहीं की गई है। दरअसल थानों में बने रहने को बड़े स्तर पर जोड़तोड़ जारी है।
इसकी वजह है सूबे के ज्यादातर थानों की कमान इस समय जाति विशेष या सरकार के करीबियों के हाथ में है। अगर शासनादेश का पालन करते हैं तो अपने रूठ जाएंगे।
जिले के अफसरों ने भी ऊपर के लोगों को कुछ ऐसा ही बताकर डरा रखा है कि लोकसभा चुनाव करीब हैं नुकसान हो जाएगा। कायदे-कानून कुछ भी बना लो, होगा तो वही जो अफसर चाहेंगे।
विज्ञापन
