फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   officers want smart card DL

IAS अफसरों में बढ़ा स्मार्ट कार्ड डीएल का क्रेज

Fri, 09 May 2014 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 May 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
officers want smart card DL

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा जनवरी 2013 में स्मार्ट

विज्ञापन
कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस की नई व्यवस्था का उद्घाटन करने एवं साधारण ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) का स्मार्ट कार्ड डीएल में कनवर्जन कराए जाने के बाद खासतौर पर राजनेताओं और नौकरशाहों (आईएएस) में स्मार्ट कार्ड डीएल बनवाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है।

जब से राज्यपाल बीएल जोशी एवं मुख्य सचिव जावेद उस्मानी स्मार्ट कार्ड डीएल बनवाया तब से आए दिन कोई न कोई राजनेता एवं नौकरशाह स्मार्ट कार्ड डीएल की चाहत में आरटीओ (संभागीय परिवहन अधिकारी) दफ्तर पहुंच रहा है।

इसी क्रम में गुरुवार को एक साथ चार आईएएस आरटीओ पहुंचे तो दफ्तर में अफरा-तफरी मच गई।


सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को चार आईएएस के स्मार्ट कार्ड डीएल बनवाने की सूचना पहुंची तो दोपहर बाद से ही तैयारी का सिलसिला शुरू हुआ।

दोपहर बाद प्रमुख सचिव अनंत कुमार सिंह, सूचना निदेशक प्रभात मित्तल, विशेष सचिव अरविंद नरायन मिश्र एवं सगीर अहमद ने आरटीओ में दस्तक दी।

इनमें किसी आईएएस ने साधारण डीएल का स्मार्ट कार्ड डीएल में कनवर्जन तो किसी ने साधारण डीएल का नवीनीकरण के साथ ही स्मार्ट कार्ड डीएल में तब्दील कराया।

आरटीओ ने सभी आईएएस वेब कैमरे से उनकी फोटो खिंचवाई फिर अंगूठा का निशान दिलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed