फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   officers suspended due to irregularities in mnrega in gonda

गोंडा : मनरेगा योजना में अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज, जांच कमेटी गठित

Tue, 10 Sep 2019 07:58 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 10 Sep 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
officers suspended due to irregularities in mnrega in gonda
सांकेतिक तस्वीर
गोंडा जनपद के विकासखंड कटरा बाजार में मनरेगा योजना में हुई अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। अनियमितता में शुरुआती जांच में चार अधिकारियों के खिलाफ कटरा थाने में गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं सभी क्षेत्र पंचायतों द्वारा कराए गए कार्यों की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। 
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि पिछली सात तारीख को अपर आयुक्त मनरेगा उप्र शासन योगेश कुमार की स्थलीय जांच में कटरा बाजार ब्लाक की दो ग्राम पंचायतों गोड़वा व भरथा इटैया में भारी पैमाने पर अनियमितता पाई गई थी। जिसके बाद कटरा बाजार के तत्कालीन बीडीओ अनिरूद्ध प्रताप सिंह (सेवानिवृत्त), लेखाकार कृष्ण कुमार मिश्र, कार्य प्रभारी बृजेश तिवारी तथा तकनीकी सहायक अजय कुमार पाण्डेय के विरूद्ध गम्भीर धाराओं (409, 419 व 420 आईपीसी) में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्य प्रभारी बृजेश तिवारी व ग्राम विकास अधिकारी पवन गुप्ता जो उस समय कार्य प्रभारी थे, उनको निलम्बित किया जा चुका है। जेई गिरिजेश मणि त्रिपाठी के खिलाफ कार्यवाही के लिए एक्सईएन को संस्तुति भेजी गई है व तकनीकी सहायक की संविदा समाप्ति की कार्यवाही की जा रही है। 

सेवा निवृत्त बीडीओ अनिरूद्ध प्रताप सिंह जिनके कार्यकाल के दौरान इतने बड़े पैमाने पर अनियमिता हुई, के खिलाफ कार्यवाही के लिए भी संस्तुति पत्र भेजा जा चुका है। लेखाकार के खिलाफ कार्यवाही के लिए आन्तरिक लेखा को कार्यवाही के लिए भेजा गया है। सीडीओ ने बताया कि सभी क्षेत्र पंचायतों द्वारा कराए गए कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed