{"_id":"5d77b3048ebc3e0148602c63","slug":"officers-suspended-due-to-irregularities-in-mnrega-in-gonda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोंडा : मनरेगा योजना में अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज, जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा : मनरेगा योजना में अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों पर गिरी गाज, जांच कमेटी गठित
Tue, 10 Sep 2019 07:58 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Tue, 10 Sep 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा जनपद के विकासखंड कटरा बाजार में मनरेगा योजना में हुई अनियमितताओं को लेकर जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। अनियमितता में शुरुआती जांच में चार अधिकारियों के खिलाफ कटरा थाने में गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं सभी क्षेत्र पंचायतों द्वारा कराए गए कार्यों की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि पिछली सात तारीख को अपर आयुक्त मनरेगा उप्र शासन योगेश कुमार की स्थलीय जांच में कटरा बाजार ब्लाक की दो ग्राम पंचायतों गोड़वा व भरथा इटैया में भारी पैमाने पर अनियमितता पाई गई थी। जिसके बाद कटरा बाजार के तत्कालीन बीडीओ अनिरूद्ध प्रताप सिंह (सेवानिवृत्त), लेखाकार कृष्ण कुमार मिश्र, कार्य प्रभारी बृजेश तिवारी तथा तकनीकी सहायक अजय कुमार पाण्डेय के विरूद्ध गम्भीर धाराओं (409, 419 व 420 आईपीसी) में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उन्होंने बताया कि कार्य प्रभारी बृजेश तिवारी व ग्राम विकास अधिकारी पवन गुप्ता जो उस समय कार्य प्रभारी थे, उनको निलम्बित किया जा चुका है। जेई गिरिजेश मणि त्रिपाठी के खिलाफ कार्यवाही के लिए एक्सईएन को संस्तुति भेजी गई है व तकनीकी सहायक की संविदा समाप्ति की कार्यवाही की जा रही है।
सेवा निवृत्त बीडीओ अनिरूद्ध प्रताप सिंह जिनके कार्यकाल के दौरान इतने बड़े पैमाने पर अनियमिता हुई, के खिलाफ कार्यवाही के लिए भी संस्तुति पत्र भेजा जा चुका है। लेखाकार के खिलाफ कार्यवाही के लिए आन्तरिक लेखा को कार्यवाही के लिए भेजा गया है। सीडीओ ने बताया कि सभी क्षेत्र पंचायतों द्वारा कराए गए कार्यों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।