{"_id":"7dc0f7adb542f51361daff2414cf6210","slug":"officers-on-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये हिल स्टेशन पर उतारेंगे चुनावी खुमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये हिल स्टेशन पर उतारेंगे चुनावी खुमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 May 2014 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में छह चरणों के लंबे चुनावी अंतराल के बाद अब अफसर व नेता पहाड़ों पर चुनावी खुमारी उतारने जा रहे हैं।
विज्ञापन
इनमें ज्यादातर अफसर वे हैं जो निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े थे। पिछले तीन महीने से लगातार काम कर रहे हैं।
मतगणना के बाद इनमें से ज्यादातर अफसर व कर्मचारी उत्तराखंड, हिमाचल व जम्मू कश्मीर जैसे हिल स्टेशनों पर परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जा रहे हैं।
प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सबसे लंबी चुनावी प्रक्रिया चली। मार्च से शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया 16 मई को मतगणना पूरी होने के बाद ही समाप्त होगी।
ऐसे में निर्वाचन से जुड़े अफसर व कर्मचारी भी मतगणना कराने के बाद कुछ दिन सुकून से छुट्टियां बिताने की योजना बना रहे हैं।
निर्वाचन से जुड़े इन अधिकारियों व कर्मचारियों ने अवकाश के दिनों में भी देर रात तक काम कर चुनाव संपन्न कराए हैं।
निर्वाचन से जुड़े एक अधिकारी कहते हैं कि चुनाव खत्म होने के बाद कम से कम 10 दिन की छुट्टी लेकर परिवार के साथ निकल जाऊंगा। इन तीन महीनों में परिवार को भी समय नहीं दे पाया हूं।
वहीं, एक अन्य कर्मचारी ने तो शिमला की बुकिंग भी करा ली है। जबकि एक समीक्षा अधिकारी तो जम्मू व हिमाचल दोनों जगह 12 दिन की छुट्टी पर जा रहे हैं।