फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   officers absent in collectrate

आखिर कलेक्ट्रेट ऑफिस से गायब क्यों हैं जिम्मेदार

Thu, 08 Aug 2013 09:44 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 08 Aug 2013 09:44 AM IST
विज्ञापन
officers absent in collectrate

कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारियों की प्रशासनिक ड्यूटी से कई अहम कामकाज पर ब्रेक लग गया है।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी नया राशन कार्ड बनाने के अभियान को शुरू कराने व 14 अगस्त तक स्नातक चुनाव की फोटोयुक्त वोटर लिस्ट तैयार कराने को लेकर सामने आ रही है।

नया राशन कार्ड बनाने के कार्य से सेक्टर वार्डनों को हटा सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के स्तर पर सत्यापन द्वारा कार्ड बनवाने का निर्देश बीते दिनों न्यायालय ने जारी किया था।

विज्ञापन

एडीएम आपूर्ति ओपी राय बीते एक पखवारे से पुराने लखनऊ में शांति व्यवस्था बनाए रखने की प्रशासनिक जिम्मेदारी से कार्यालय कक्ष में बैठ नहीं पा रहे। इसके चलते ही न तो नए राशन कार्ड बनवाने की कार्ययोजना पर कोई चर्चा हो पाई है और न ही बैठक।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इस माह के अंत तक नए राशन कार्ड बनवाने व पूर्व में सत्यापित राशन कार्डों में गड़बड़ी की शिकायत की जांच तय मियाद में कैसे पूरी हो पाएगी। इसे लेकर जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं।

इसी तरह जिले में 14 अगस्त तक पूरा कराए जाने वाले स्नातक चुनाव की फोटोयुक्त वोटर लिस्ट का कार्य भी जिम्मेदार कर्मियों के दूसरे कार्यों में व्यस्तता के कारण ठंडा पड़ा है।

यही नहीं, एसटीबी लगाने वाले एमएसओ से वसूले जाने वाले टैक्स की दर का निर्धारण भी जिलाधिकारी की अति व्यस्तता के कारण कार्यालय कक्ष में न बैठ पाने से लंबित हो गया है।


जिलाधिकारी सहित प्रशासनिक कामकाज से सीधे जुड़े अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के बीते एक पखवारे से पुराने लखनऊ में ही ड्यूटी बजाने से ही बीती 6 अगस्त को मंडलायुक्त द्वारा कलेक्ट्रेट व तहसील परिसर का निरीक्षण कार्य भी अंतिम समय पर स्थगित करना पड़ा था।



प्रशासन से जुड़े अधिकारी अब 15 अगस्त के बाद ही कलेक्ट्रेट परिसर में कामकाज की स्थिति पूरी तरह बहाल हो पाने के बाद लंबित कार्यों के निपटारे की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed