{"_id":"608cd1cb97b6178aae6c2c641de0b7b1","slug":"officer-suspended-of-social-welfare-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप गए कल्याण विभाग के समीक्षा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप गए कल्याण विभाग के समीक्षा अधिकारी
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 09 Jul 2014 11:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के अनुभाग-4 में तैनात समीक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन पर इससे पहले वाले विभाग (सतर्कता विभाग) में तैनाती के दौरान कार्यवाही में लापरवाही का दोषी पाया गया है।
सचिवालय प्रशासन ने उन्हें निलंबित करते हुए सचिवालय प्रशासन अनुभाग तीन से संबद्ध कर दिया है।
समीक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव पर आरोप है कि जब वे सतर्कता विभाग में थे तो उस दौरान शिकायती प्रकरणों को समय पर निस्तारित नहीं किया।
लोकसेवकों के विरुद्ध प्राप्त शिकायती प्रकरणों को निजी लाभ लेने के लिए लंबे समय तक लंबित रखने के साथ ही राज्य मुकदमा नीति विषयक पत्रावली तीन वर्षों से अधिक अवधि तक अपने स्तर पर दबाए रखने जैसे 15 आरोप लगे हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा पत्रावलियों में दिए गए अनुमोदन के बाद भी टिप्पणियों व अनुमोदित आलेख में फेरबदल कर प्रभारी अधिकारियों को अंधेरे में रखकर शासनादेश जारी कराने जैसे आरोप भी उन पर लगे हैं।
विज्ञापन
इस कारण सचिव सचिवालय प्रशासन अरविंद नारायण मिश्र ने समीक्षा अधिकारी को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।