लखनऊ। उद्योग व्यापार मंडल राजाजीपुरम परिक्षेत्र की रानी लक्ष्मीबाई मार्ग इकाई के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रविवार को शपथ ली। मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी रहे जबकि अध्यक्षता उमेश कुमार शर्मा ने की। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अध्यक्ष सोनू घई, महामंत्री जीत सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु तिवारी, सर्वेश शर्मा, रशीद अहमद, एमके अग्रवाल, बीनू गुप्ता एवं संजीव शर्मा शामिल रहे। उपाध्यक्ष मो. शरीफ इब्राहिम, अंकित, मदन कुमार, जुबैर अंसारी, रजा इमाम, वीरेंद्र कुमार, मंत्री जगदीश कुमार, सुनील कुमार शर्मा व विधि सलाहकार श्याम सुंदर ने भी शपथ ली। इस मौके पर सोनू पंडित, विशाल कोहली, दीपक सहगल, जसवीर सिंह, लल्लन यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, निर्देश यादव व अन्य मौजूद रहे।