Lucknow News: अक्तूबर में दिसंबर का अहसास, दो दिन में 8.2 डिग्री लुढ़का पारा
मंगलवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले बुजुर्ग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहने नजर आए। सोमवार की रात भी रुक रुक कर बूंदाबांदी हुई जो मंगलवार को दिन में भी जारी रही। छठ पर्व पर सूर्य को अर्घ्य चढ़ाने के लिए व्रती महिलाओं को काफी इंतजार भी करना पड़ा। मंगलवार को दिन में कई बार बूंदाबांदी और रिमझिम जैसी बारिश हुई।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बुधवार को मौसम में सुधार होगा। लखनऊ में धूप-छांव वाला माैसम देखने को मिल सकता है। बादलों छंटने और धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री की उछाल के आसार हैं, हालांकि बृहस्पतिवार को मोंथा चक्रवात के असर से दोबारा बादल, बूंदाबादी के साथ पारे में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं।
मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री की गिरावट के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री की गिरावट के साथ 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
राजधानी में बीते पांच दिन में पारे में उतार-चढ़ाव
तारीख अधिकतम न्यूनतम
28 अक्तूबर 25.4 19.9
27 अक्तूबर 28.0 23.2
26 अक्तूबर 33.6 22.0
25 अक्तूबर 33.0 21.4
24 अक्तूबर 33.7 22.2
(नोट : सभी तापमान डिग्री सेल्सियस में)
पुराने गुड़, अजवाइन और सोंठ के काढ़े से होगा फायदा
माैसम में आए अचानक बदलाव और सर्द-गर्म से संवेदनशील लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां शुरू हो गई हैं। राजकीय आयुर्वेदिक काॅलेज टुड़ियागंज के चिकित्साधिकारी डाॅ. धर्मेंद्र का कहना है कि ऐसे माैसम में बुजुर्गों व कमजोर इम्यूनिटी वालों के शरीर में एलर्जी वाले तत्व बनने लगते हैं। इससे गले में खराश, जुकाम-बुखार और सांस में तकलीफ शुरू हो जाती है। इससे बचने के लिए निम्न घरेलू नुस्खे अपनाने चाहिए...
- गुनगुने पानी का सेवन करें। ठंडी चीजों से परहेज करें।
- सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दें।
- जुकाम-बुखार और सांस में तकलीफ से निजात पाने को काली मिर्च, अजवाइन, सोंठ और पुराने गुड़ का काढ़ा रामबाण का काम करेगा।
- शहद के साथ अदरक का रस प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगा।

सोमवार को लखनऊ में हुई बारिश का नजारा। - फोटो : अमर उजाला