{"_id":"66d0adeaad378d9aa00b3ef2","slug":"occupancy-will-be-removed-from-asara-and-kanshiram-residence-in-bhinga-shravasti-news-c-104-1-srv1002-106470-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भिनगा में हटेगा आसरा व कांशीराम आवास से कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भिनगा में हटेगा आसरा व कांशीराम आवास से कब्जा
Thu, 29 Aug 2024 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। भिनगा व इकौना में बिना आवंटन आसरा आवास पर कब्जा कर लोग परिवार सहित रह रहे हैं। वहीं भिनगा नगर में 50 से अधिक कांशीराम शहरी आवास में भी कब्जा है। जांच में पुष्टि पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कब्जा हटवाने के लिए डीएम को पत्र लिखा है।
इस बारे में जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद भिनगा के अध्यक्ष इरफान अहमद ने बताया कि भिनगा नगर में बने कांशीराम आवास के आवंटन में अनियमितता बरती गई। तमाम अपात्रों को आवास आवंटित कर दिया गया। इतना ही नहीं बगैर आवंटन 50 से अधिक आवासों में बहराइच सहित जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आकर रह रहे हैं। वहीं कई लोगों ने एक आवास का आवंटन कराकर दो पर कब्जा कर रखा है जबकि तमाम गरीब पात्र आवास के लिए भटक रहे हैं।
तमाम लाभार्थी ऐसे भी हैं जो पात्रता न रखने के बावजूद आवास आवंटित कराकर उसे किराए पर चला रहे हैं। इसकी जांच में पुष्टि भी हो चुकी है। यही स्थिति उद्यान कार्यालय के सामने बने आसरा आवास की भी है। जिसका आवंटन हुए बगैर लोग उस पर कब्जा कर आवास का मूल स्वरूप बदल रहे है। ऐसे सभी आवासों को चिह्नित कर खाली कराया जाएगा। इसके लिए डीएम से मिल कर उन्हें पत्र सौंपा गया है। वहीं डीएम ने इस पर जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद