{"_id":"64b75dd3a07f681181028b03","slug":"obc-ministry-should-be-formed-demands-anupriya-patel-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"NDA meet: एनडीए की बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मांग, ओबीसी मंत्रालय का गठन कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NDA meet: एनडीए की बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मांग, ओबीसी मंत्रालय का गठन कराएं
Wed, 19 Jul 2023 09:21 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Jul 2023 09:21 AM IST
सार
केंद्रीय राज्यमंत्री व अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने केंद्र में ओबीसी मंत्रालय के गठन की मांग की है। हालांकि, दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक में सीटों के बंटवारे पर कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री व अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल।
- फोटो : facebook/AnupriyaSPatel
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री व अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने ओबीसी मंत्रालय का गठन करने और ओबीसी कल्याण से जुड़े अन्य मुद्दों पर बात रखी। एनडीए के घटक दलों ने वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया। अनुप्रिया ने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर ओबीसी मंत्रालय का गठन किया जाना चाहिए। बैठक में यूपी से सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद शामिल हुए।
विज्ञापन
अनुप्रिया ने मोदी के साथ डिनर किया
बैठक के बाद आयोजित रात्रिभोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बिहार के जीतनराम मांझी ने भोजन किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी की राजनीति: अपनी अगुवाई में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है सपा, 20 सीटों पर मान सकती है कांग्रेस
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एनडीए में छोटे दलों पर बड़ी जिम्मेदारी: राजभर व चौहान को दिया है ये बड़ा टास्क, नेताओं की होगी अग्निपरीक्षा
सीटों के बंटवारे पर नहीं हुई बात
सूत्रों के मुताबिक एनडीए की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर बात नहीं हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घटक दलों के नेताओं से व्यक्तिगत बातचीत में कहा कि आगामी दिनों में सभी से इस संबंध में बात कर निर्णय करेंगे।