{"_id":"58737f724f1c1b1929ba8e69","slug":"nutan-thakur-handover-list-of-officers-claiming-them-sp-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूतन ठाकुर ने चुनाव आयोग को भेजी ‘सपा के एजेंट’ अफसरों की सूची, देखें नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूतन ठाकुर ने चुनाव आयोग को भेजी ‘सपा के एजेंट’ अफसरों की सूची, देखें नाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 09 Jan 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 20 से ज्यादा अधिकारियों की सूची सौंपी और उन्हें सपा का एजेंट बताया है।
नूतन ने राज्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय जाकर प्रदेश सीईओ टी वेंकटेश के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग को करीब 24 जिम्मेदार पदों पर काम करने वाले अधिकारियों की सूची सौंपी और बताया कि ये सीधे-सीधे सपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।
नूतन का कहना है कि इन अधिकारियों के रहते निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं। उन्होंने अपने प्रत्यावेदन में कहा कि इस प्रदेश के एक जागरूक नागरिक के रूप में ऐसा कर रही हैं।
इस सूची में रिटायर्ड आईएएस व राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष नवीन कुमार वाजपेयी, पूर्व मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन, मुख्य सचिवराहुल भटनागर, प्रमुख सचिव नियुक्ति किशन सिंह अटोरिया, प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पांडा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री अनीता सिंह, प्रमुख सचिव वन, आईटी आदि संजीव शरण, प्रमुख सचिव उर्जा, अध्यक्ष ग्रेटर नॉएडा आदि संजय अग्रवाल, प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल व रिटायर्ड आईएएस अफसर श्री प्रकाश सिंह सचिव आवास विकास तथा एस के रघुवंशी गृह सचिव के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
वहीं आईपीएस अफसरों में डीजीपी एस जावीद अहमद, सतर्कता निदेशक भानु प्रताप सिंह, डीजी अभिसूचना जवाहर लाल त्रिपाठी तथा एडीजी लॉ आर्डर दलजीत सिंह चौधरी के नाम दिए गए हैं।
नूतन ने हर अफसर के बारे में आरोप लगाने की वजह और साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। इन तथ्यों के आधार पर उन अफसरों को चुनाव के मद्देनज़र उनके पद से हटाये जाने की मांग की है।