{"_id":"6523c93e9d109e6b68058727","slug":"nurses-protest-in-ambedkarnagar-medical-college-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: मेडिकल कॉलेज में नर्सों ने किया हंगामा, ड्यूटी शुरू होने से पहले ही किया गया अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: मेडिकल कॉलेज में नर्सों ने किया हंगामा, ड्यूटी शुरू होने से पहले ही किया गया अनुपस्थित
Mon, 09 Oct 2023 03:04 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Oct 2023 03:04 PM IST
सार
अंबेडकरनगर मेडिकल कॉलेज में सीनियर चिकित्सकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नर्सों ने प्रदर्शन किया। हालांकि, बाद में उन्हें समझा-बुझाकर काम पर बुला लिया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान नर्स।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में स्टाफ नर्सों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। नर्सों का कहना था कि प्राचार्य ने सुबह आठ बजे ड्यूटी शुरू होने से पहले ही कई स्टाफ नर्स को अनुपस्थित कर दिया।
विज्ञापन
नाराज महिलाकर्मियों का कहना था कि यह उत्पीड़न है। कहा कि सीनियर चिकित्सकों की मनमानी की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नर्सों के प्रदर्शन से काफी देर तक वहां हड़कंप का माहौल रहा। बाद में समझा बुझाकर उन्हें काम पर वापस भेजा गया।