{"_id":"63528dafe34f90089974108c","slug":"nursery-student-beaten-up-for-not-bringing-wax-color-indecent-even-to-family-members-pushed-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : मोम कलर न लाने पर नर्सरी की छात्रा को पीटा, परिजनों से भी अभद्रता, धक्के देकर भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : मोम कलर न लाने पर नर्सरी की छात्रा को पीटा, परिजनों से भी अभद्रता, धक्के देकर भगाया
Fri, 21 Oct 2022 05:46 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 21 Oct 2022 05:46 PM IST
सार
आशीष के मुताबिक, पेंसिल, रबर व कलर के साथ 18 अक्तूबर को बेटी को स्कूल भेजने का मैसेज 17 को आया। आरोप है कि शिक्षिका ने मोम की जगह पेंसिल कलर लाने पर बच्ची की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में गोसाईंगंज में मुशीगंज स्थित एक निजी स्कूल में मोम कलर न लाने पर शिक्षिका ने नर्सरी की छात्रा की पिटाई कर दी। शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे बच्ची के परिजनों से स्टाफ ने अभद्रता की। आरोप है कि शिक्षिका ने बच्ची व उसके परिजनों को स्कूल से भगा दिया। पीड़ित ने एबीएसए गोसाईंगंज व पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
गंगागंज निवासी आशीष वर्मा की पांच वर्षीय बेटी अवनी मुंशीगंज स्थित एक निजी स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। आशीष के मुताबिक, पेंसिल, रबर व कलर के साथ 18 अक्तूबर को बेटी को स्कूल भेजने का मैसेज 17 को आया। आरोप है कि शिक्षिका ने मोम की जगह पेंसिल कलर लाने पर बच्ची की पिटाई कर दी। घर पहुंची अवनी ने आपबीती बताई। इसकी शिकायत करने उसकी बुआ नेहा व जूली स्कूल पहुंचीं तो स्टाफ ने अभद्रता की।
विज्ञापन
जानकारी पाकर आशीष भी स्कूल आ गया। आरोप है कि शिकायत सुनने के बजाय प्रबंधक व प्रधानाध्यापक ने गार्ड से उन्हें धक्का देकर बाहर करवा दिया। आरोप है कि बेटी का बैग रखवा लिया और स्कूल से निकाल दिया। उसका कॅरिअर खराब करने की भी धमकी दी। एबीएसए रामराज के मुताबिक, मामला संज्ञान में आया है। बच्ची के पिता ने शिकायत की है। मामले की जांच कराएंगे। वहीं, स्कूल प्रशासन से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
उधर, प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक, शिकायत पत्र मिला था, लेकिन छात्रा के परिजन व स्कूल की शिक्षिका ने समझौता कर लिया है। अगर कोई नई बात हुई है तो उसकी जानकारी नहीं है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है।