फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Number of 24 trains will be changed from July 1.

Lucknow: जुलाई से बदल जाएंगे 24 ट्रेनों के नंबर, किराया भी होगा सस्ता, जल्द जारी होगी नए किराये की सूची

Fri, 14 Jun 2024 04:58 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 14 Jun 2024 04:58 PM IST
सार

एक जुलाई से कई ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे ओर किराया भी सस्ता हो जाएगा। किराये की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Number of 24 trains will be changed from July 1.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहली जुलाई से फरक्का सहित 24 ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे। इन ट्रेनों को पहले स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जा रहा था, जिसकी वजह से ट्रेन का नंबर शून्य से शुरू होता था। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन शून्य लगाकर मेमू व पैसेंजर ट्रेनों का चला रहा था, अब उन्हें नियमित नंबरों के साथ चलाया जाएगा। इससे किराया भी लगभग 50 प्रतिशत तक सस्ता होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


फिलहाल, शून्य नंबर वाली ट्रेनों के यात्रियों से जनरल क्लास में यात्रा करने पर एक्सप्रेस का किराया लिया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फरक्का एक्सप्रेस का नंबर एक जुलाई से बदल जाएगा। 13413/83 बालुरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस का नया नंबर 15733/43 होगा। ऐसे ही 13414/84 बठिंडा बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस का नया नंबर 15734/44 रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर को उड़ाने की धमकी के बाद बढ़ाई गई अयोध्या की सुरक्षा, एसएसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ाई गईं, 28 जून से विद्यालय आना शुरू कर देंगे बच्चे


इनके नंबर भी बदलेंगे
 
ट्रेन  पुराना नंबर  नया नंबर
लखनऊ-कानपुर मेमू  04213  64203
कानपुर-लखनऊ मेमू  04296  64204
लखनऊ-कानपुर मेमू 04295  64211
कानपुर-लखनऊ मेमू  04298  64212
कानपुर-लखनऊ मेमू 04214 64214
अयोध्या कैंट-लखनऊ मेमू  04203 64215
लखनऊ-अयोध्या कैंट मेमू 04204  64216
उतरेटिया-कानपुर मेमू  04297    64255
शिवपुर-उतरेटिया मेमू  04107   64281
उतरेटिया-शिवपुर मेमू 04108    64282
प्रयागराज संगम-लखनऊ पैसेंजर 04255 54253
लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर 04256 54254
लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर  04355 54331
बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर 04356   54332
लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर 04319 54337
शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर 04320  54338

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed