{"_id":"666c29478aaf5137560b233b","slug":"number-of-24-trains-will-be-changed-from-july-1-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: जुलाई से बदल जाएंगे 24 ट्रेनों के नंबर, किराया भी होगा सस्ता, जल्द जारी होगी नए किराये की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: जुलाई से बदल जाएंगे 24 ट्रेनों के नंबर, किराया भी होगा सस्ता, जल्द जारी होगी नए किराये की सूची
Fri, 14 Jun 2024 04:58 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 14 Jun 2024 04:58 PM IST
सार
एक जुलाई से कई ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे ओर किराया भी सस्ता हो जाएगा। किराये की सूची जल्द ही जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहली जुलाई से फरक्का सहित 24 ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे। इन ट्रेनों को पहले स्पेशल ट्रेन बनाकर चलाया जा रहा था, जिसकी वजह से ट्रेन का नंबर शून्य से शुरू होता था। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन शून्य लगाकर मेमू व पैसेंजर ट्रेनों का चला रहा था, अब उन्हें नियमित नंबरों के साथ चलाया जाएगा। इससे किराया भी लगभग 50 प्रतिशत तक सस्ता होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल, शून्य नंबर वाली ट्रेनों के यात्रियों से जनरल क्लास में यात्रा करने पर एक्सप्रेस का किराया लिया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि फरक्का एक्सप्रेस का नंबर एक जुलाई से बदल जाएगा। 13413/83 बालुरघाट-बठिंडा फरक्का एक्सप्रेस का नया नंबर 15733/43 होगा। ऐसे ही 13414/84 बठिंडा बालुरघाट फरक्का एक्सप्रेस का नया नंबर 15734/44 रहेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर को उड़ाने की धमकी के बाद बढ़ाई गई अयोध्या की सुरक्षा, एसएसपी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 24 जून तक बढ़ाई गईं, 28 जून से विद्यालय आना शुरू कर देंगे बच्चे
इनके नंबर भी बदलेंगे
| ट्रेन | पुराना नंबर | नया नंबर |
| लखनऊ-कानपुर मेमू | 04213 | 64203 |
| कानपुर-लखनऊ मेमू | 04296 | 64204 |
| लखनऊ-कानपुर मेमू | 04295 | 64211 |
| कानपुर-लखनऊ मेमू | 04298 | 64212 |
| कानपुर-लखनऊ मेमू | 04214 | 64214 |
| अयोध्या कैंट-लखनऊ मेमू | 04203 | 64215 |
| लखनऊ-अयोध्या कैंट मेमू | 04204 | 64216 |
| उतरेटिया-कानपुर मेमू | 04297 | 64255 |
| शिवपुर-उतरेटिया मेमू | 04107 | 64281 |
| उतरेटिया-शिवपुर मेमू | 04108 | 64282 |
| प्रयागराज संगम-लखनऊ पैसेंजर | 04255 | 54253 |
| लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर | 04256 | 54254 |
| लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर | 04355 | 54331 |
| बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर | 04356 | 54332 |
| लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर | 04319 | 54337 |
| शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर | 04320 | 54338 |