फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Number 104 and 107 found out of 100 in Khwaja Moinuddin Chishti Bhasha University

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा यूनिवर्सिटी में 100 में मिले 104 व 107 नंबर

Thu, 24 Sep 2020 11:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 24 Sep 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Number 104 and 107 found out of 100 in Khwaja Moinuddin Chishti Bhasha University
परीक्षा परिणाम - फोटो : demo pic
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा यूनिवर्सिटी में एक के बाद गड़बड़ी सामने आ रही है। नया मामला एमए हिस्ट्री फाइनल ईयर के नतीजे का है। इसमें विद्यार्थियों को 100 नंबर में से 104, 107 अंक दिए गए हैं। विद्यार्थियों ने जब विश्वविद्यालय प्रशासन से इसकी शिकायत की तो कहा गया कि गलतियां दुरुस्त कर जल्द ही अंकपत्र दे दी जाएगी। अब फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स परेशान घूम रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विवि की फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा अभी कुछ दिन पहले समाप्त हुई हैं। विवि ने परीक्षा समाप्त होने के एक सप्ताह के अंदर परिणाम जारी करने की बात कही थी, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। वहीं परिणाम जल्द जारी करने के चक्कर में गड़बड़ी भी कर दी।
विज्ञापन


होगी कार्रवाई
अंकपत्र के बारे में कुलपति प्रो. माहरुख मिर्जा ने पहले अनभिज्ञता जताई और बाद में चेक करवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मार्कशीट में गड़बड़ी हुई है। इसे दिखवाया जा रहा है कि यह तकनीकी गड़बड़ी है या किसी व्यक्ति की। अगर किसी व्यक्ति या एजेंसी की गड़बड़ी मिली तो जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल करेंगी स्टूडेंट फेसिलिटी सेंटर का उद्घाटन
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा यूनिवर्सिटी अपना पांचवां स्थापना दिवस समारोह एक से 15 अक्तूबर तक आयोजित करेगा। कोरोना संक्रमण के कारण समारोह के सभी कार्यक्रम ऑनलाइन होंगे। पहले दिन एक सितंबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल स्टूडेंट फेसिलिटी सेंटर का उद्घाटन करेंगी। इसमें विद्यार्थियों के लिए कैंटीन, बैंक, फोटो कोपियर, हेयर कटिंग, प्रेस की सुविधा मिलेगी। वहीं इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रतियोगिता, वाद-विवाद, किसान बिल व राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर चर्चा का आयोजन किया जाएगा। समारोह में विवि के अलावा कई विवि, कॉलेज की टीमें शिरकत करेंगी। इसी क्रम में मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन होगा। आयोजन के लिए कई कमेटियों का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. माहरुख मिर्जा ने बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed