फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ntpc agm death after many days' treatment

NTPC हादसा: तीसरे एजीएम ने भी तोड़ा दम, 43 पहुंची मरने वालों की संख्या

Sat, 11 Nov 2017 06:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहनिया (रायबरेली)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहनिया (रायबरेली) Updated Sat, 11 Nov 2017 06:39 AM IST
विज्ञापन
 Ntpc agm death after many days' treatment
एनटीपीसी प्लांट - फोटो : amar ujala

एनटीपीसी ऊंचाहार में हुए दर्दनाक हादसे में झुलसे एक और अतिरिक्त महाप्रबंधक की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई। हादसे के बाद अब तक तीन एजीएम की मौत हो चुकी है। घायल श्रमिकों का दिल्ली और लखनऊ के अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


एनटीपीसी ऊंचाहार की 500 मेगावाट की छठवीं यूनिट का बॉयलर 1 नवंबर को धमाका हो गया था। इसमें कई श्रमिकों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि कई श्रमिक और अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इनको जिला अस्पताल के साथ ही लखनऊ और दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी एके श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में भर्ती अतिरिक्त महाप्रबंधक मिश्रीराम की भी इलाज के दौरान बृहस्पतिवार रात मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हादसे में घायल एजीएम संजीव कुमार शर्मा और एजीएम प्रभात कुमार श्रीवास्तव की भी मौत हो चुकी है। अब तक तीन एजीएम की मौत के साथ हादसे के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed