फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   now you can pay panalty through card

ट्रेन में कार्ड से भरिए जुर्माना, बनवाइए टिकट, रेलवे ने 400 टीटीई को दीं पीओएस मशीनें

Fri, 13 Aug 2021 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
now you can pay panalty through card
ट्रेन में कार्ड से भरिए जुर्माना, बनवाइए टिकट, रेलवे ने 400 टीटीई को दीं पीओएस मशीनें
विज्ञापन

ट्रेन में टिकट बनवाना है या जुर्माना भरना है और आपके पास कैश नहीं है तो अब आप कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने 400 टीटीई को प्वॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीनें उपलब्ध कराई हैं। इससे क्रेडिट या डेबिट कार्ड से आसानी से भुगतान किया जा सकेगा।

रेलवे बोर्ड का पूरा फोकस कैशलेस सिस्टम की ओर है। इसीलिए आरक्षण केंद्रों पर पहले ही पीओएस मशीनें दी जा चुकी हैं। यहां कार्ड से टिकट बनाए जा रहे हैं। अब चलती ट्रेन में भी इस सिस्टम को लागू किया जा रहा है। ट्रेन में टिकट चेकिंग के दौरान बेटिकट मिलने या जनरल के टिकट पर स्लीपर या एसी में यात्रा पर यात्री जुर्माना या किराये का भुगतान कैश ही करते थे। इसमें कई बार कैश कम पड़ जाने पर समस्या होती थी, लेकिन अब यात्री कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने मंडल के 400 टीटीई को पीओएस मुहैया कराई है। टीटीई को इसकी ट्रेनिंग भी दी जा रही है, ताकि कार्ड से पेमेंट लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed