{"_id":"677006b783c83f1f690a2a66","slug":"now-you-can-deposit-the-fee-for-madrasa-board-examination-till-31st-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1012422-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अब 31 तक जमा कर सकेंगे मदरसा बोर्ड परीक्षा का शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अब 31 तक जमा कर सकेंगे मदरसा बोर्ड परीक्षा का शुल्क
Sat, 28 Dec 2024 07:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 28 Dec 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी), आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाओं का शुल्क अब 31 दिसंबर तक जमा किया जा सकेगा। मदरसा बोर्ड ने आवेदन पत्र भरने की सुस्त रफ्तार और अंतिम तिथि में बैंक बंद होने पर परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है।
मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2025 की परीक्षा के आवेदन पत्र मदरसा बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन भरवाने की प्रक्रिया 13 दिसंबर से शुरू हुई थी। परीक्षा के आवेदन पत्र मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तय की गई थी, जबकि राजकीय कोष में परीक्षा शुल्क चालान के जरिये जमा करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर थी।
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि तक प्रदेश भर से करीब 25 हजार ही फॉर्म ही भरे जा सके हैं। मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि अंतिम तिथि 28 दिसंबर को बैंक बंद होने की वजह से परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क जमा नहीं हो पाया। ऐसे में परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर की गई है।