फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now women can also go to Saudi Arabia as assistant Haj officer

अब महिलाएं भी सहायक हज अधिकारी के तौर पर जा सकेंगी सऊदी अरब

Fri, 22 Nov 2019 12:29 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 22 Nov 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
Now women can also go to Saudi Arabia as assistant Haj officer
हज यात्रा - फोटो : amar ujala

सऊदी अरब में हज यात्रियों की व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने के लिए अब महिलाओं को भी सहायक हज अधिकारी बनाकर भेजा जाएगा। पुलिस, पैरा मिलेट्री और डिफेंस फोर्स में तैनात स्थायी महिला कर्मचारी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। सऊदी अरब में हज के दौरान भारत से जाने वाले हज यात्रियों की व्यवस्थाओं के लिए अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से सहायक हज अधिकारियों को सऊदी अरब भेजा जाता है। 

विज्ञापन


ये कर्मचारी दो से तीन माह सऊदी अरब में तैनात रहते हैं। हज 2020 की जिम्मेदारी निभाने के लिए पहली बार महिलाओं को भी भेजने का निर्णय लिया गया है। राज्य हज कमेटी के सचिव राहुल गुप्ता ने बताया कि अल्पसंख्यक मंत्रालय ने महिला व पुरुष स्थायी सरकारी कर्मचारियों से 5 जनवरी तक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


सहायक हज अधिकारी के लिए वो ही महिलाएं आवेदन कर सकतीं हैं, जो पुलिस, पैरा मिलेट्री, डिफेंस फोर्स में स्थायी रूप से तैनात हैं। आवेदन 5 जनवरी तक सभी अभिलेख डाउनलोड कर अंडर सेक्रेट्री हज डिवीजन, मिनिस्ट्री ऑफ माइनॉरिटी अफेयरस, वेस्ट ब्लॉक-8, विंग एलआई प्रथम तल, सेक्टर-1 आरके पुरम नई दिल्ली-110066 पर डाक के जरिये भेजना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed