फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now we will move to Kashi and mathura after ram temple says Vinay katiyar.

अयोध्या मुक्त हुई अब काशी व मथुरा करेगें कूच: विनय कटियार

Sat, 01 Aug 2020 07:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 01 Aug 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Now we will move to Kashi and mathura after ram temple says Vinay katiyar.
पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार

बजरंग दल के संस्थापक व पूर्व राज्य सभा सांसद विनय कटियार ने कहा है कि हमने सदियों तक संघर्ष किया है तब जाकर विजय प्राप्त हुई है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राममंदिर का मार्ग प्रशस्त हुआ। अब वह शुभ घड़ी भी आ गई है जिसकी वर्षों से प्रतीक्षा की जा रही थी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राममंदिर की आधारशिला रखने आ रहे हैं। अब हमारा काम समाप्त हो गया है, जिन्हें मंदिर निर्माण कराना है वह करें। अब हम काशी व मथुरा में डेरा डालेगें, वहां आंदोलन चलाएंगें। कहा राममंदिर का निर्माण शहीद कारसेवकों को श्रद्घांजलि जैसा है, उनका बलिदान सार्थक हो रहा  है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद अयोध्या स्थित अपने आवास पर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1984 में उन्होंने बजरंगदल की स्थापना की। बजरंग दल ने राममंदिर आंदोलन को धार देने में अहम भूमिका निभाई। 30 अक्तूबर व 2 नवंबर 1990 की घटना जीवन भर याद रहेगी। सुबह का समय था अयोध्या में कारसेवकों की भीड़ जमा थी, उन कारसेवकों का नेत़ृत्व मैं स्वंय कर रहा था, तभी हनुमानगढ़ी के सामने शहीद गली मार्ग पर कारसेवकों पर गोलियां बरसाई गईं। इसमें कोठारी बंधु शहीद हुए, कई और रामभक्त शहीद हुए। हम सभी घायल हुए। यह गोलियां मुलायम सिंह यादव ने चलवाईं थी। यह घटना कारसेवकों को आक्रोशित करने वाली और भयावह थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंखे यह दिन देखने के लिए तरस रहीं थी

कटियार ने कहा कि इसी तरह राममंदिर आंदोलन के हर संघर्ष में उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से आगे बढ़कर अपना योगदान दिया है। सदियों के संघर्ष की अब सुखद परिणति होने जा रही है, आंखे यह दिन देखने के लिए तरस रहीं थी।

उन्होंने यह भी कहा कि अब राममंदिर निर्माण होने जा रहा है, हमारा काम समाप्त है। जिनको मंदिर बनाना है वह बनाएंगें हम अब तो काशी व मथुरा में डेरा डालेंगें, वहां आंदोलन चलाएंगें। कहां पहले डेरा डालना है इस पर विचार करेगें।

जब तक राममंदिर रहेगा, मोदी का नाम रहेगा

पूर्व सांसद ने कहा कि राममंदिर का भूमि पूजन ऐतिहासिक काम है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी भूमि पूजन करने आ रहे हैं यह और भी सौभाग्य की बात है। जब तक राममंदिर का अस्तित्व रहेगा तब तक नरेंद्र मोदी का नाम रहेगा। ये हमारे लिए भी सौभाग्य की बात है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामभक्त हैं और भूमिपूजन करने के लिए आ रहे हैं।

कटियार ने ओवैसी पर साधा निशाना
विनय कटियार ने राममंदिर के भूमि पूजन को लेकर विरोध करने वाले ओवैसी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सौ हाथियों का बल लेकर अयोध्या आ रहे हैं, बाकी भौंकने वाले भौंकते रहें।

राममंदिर का भव्य भूमिपूजन होगा, जो ऐतिहासिक इवेंट बनने जा रहा है। हर अयोध्या वासी इस महत्वपूर्ण शुभ घड़ी से ह्रदय से जुड़ा हुआ है, पूरी रामनगरी ऐसा दृश्य बनाएगी कि भूमि पूजन की तिथि इतिहास में सदा के लिए अमर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed