फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Now we proudly say that we are from UP: Satish Mahana

अब गर्व से कहते हैं हम यूपी वाले : सतीश महाना

Wed, 17 Dec 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Now we proudly say that we are from UP: Satish Mahana
पुस्तक का लोकार्पण करते (बाएं से दाएं) प्रभात प्रकाशन के निदेशक पीयूष कुमार,  विधानसभा के प्रमु
लखनऊ। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि एक समय ऐसा था कि जब दूसरे प्रदेश में जाने पर यहां के लोग अपनी पहचान छिपाते थे लेकिन पिछले आठ सालों में ऐसा परिवर्तन हुआ कि अब गर्व से कहते हैं, हम यूपी वाले हैं। मौका था पीडब्ल्यूडी के विश्वेश्वरैया सभागार में आयोजित समारोह में डॉ. शीलवंत सिंह की पुस्तक ‘गतिमान उत्तर प्रदेश : सरकार के बेमिसाल 8 साल’ के लोकार्पण का।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पुरातन काल में रानी की कोख से जन्म लेने वाला आगे चलकर राजा बनता था लेकिन अब लोकतंत्र में जनता के वोट से राजा बनते हैं। पूरी दुनिया में आठ बार ऐसा हुआ है कि जब इंग्लैंड, इटली, पुर्तगाल, फ्रांस, रोम, हंगरी जैसे देशों में संतों ने राजा बनकर आदर्श शासन स्थापित किया। योगी आदित्यनाथ भी ऐसे ही संत हैं जिनके सुशासन में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके राज में बहन-बेटियों को सुरक्षा मिली, उद्योगों को रफ्तार, किसानों को खुशहाली के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार समेत हर क्षेत्र में प्रगति के नए कीर्तिमान गढ़े गए। योगी सरकार के आठ सालों की उपलब्धियों को डॉ. शीलवंत सिंह ने अपनी पुस्तक में समाहित किया है। इसके साथ ही पुस्तक में यहां की भौगोलिक, ऐतिहासिक और वैदिक काल की विरासत का भी जिक्र किया गया है जो सभी पाठकों के लिए जानकारीपरक और रोचक है।
विज्ञापन

महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगी। इसे पढ़ने वाले खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे कि वे उस उत्तर प्रदेश के रहने वाले जिसने एक बीमारू राज्य के स्लोगन को पीछे छोड़कर उत्तम प्रदेश बनने तक का सफर तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री समेत पूरे देश ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का सपना देखा है जिसमें उत्तर प्रदेश का अहम योगदान होगा। पिछले आठ वर्षों में हमने हर क्षेत्र में तरक्की की इबारत लिखी है। उद्योग और व्यापार ने रफ्तार पकड़कर देश की अर्थव्यवस्था में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। इस पुस्तक में डॉ. शीलवंत सिंह ने बड़ी बारीकी से प्रदेश की तरक्की को रेखांकित किया है। पुस्तक के लोकार्पण अवसर पर विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे, विधायक ओपी श्रीवास्तव, प्रभात प्रकाशन के डायरेक्टर पीयूष कुमार और मणिकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed